Yeh Rishta kya kehlata hai 18 July spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि पार्थ का बेटा शिवू अबीर को तंग करता है और उसे ऐटिटूड दिखाता है। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु और अक्षरा के बीच अबीर के होमवर्क को लेकर खूब लड़ाई होती है।
अबीर पर भड़केगी महिमा
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की बिरला निवास में पार्थ के बेटे शिवू के लिए केक मंगाया जाता है। थोड़ी देर बाद महिमा केक को देखती है तो वो खराब हुआ होता है, जिस देख वो तीनो बच्चों को फटकार लगा रही होती है। महिमा की नजर अबीर पर पड़ती है, जिसके कपड़ों के उपर केक लगा होता है। अबीर को देख महिमा उस पर गुस्से में बरस पड़ती है, जिसे देख मंजरी अबीर को पीछे करती है। वो कहती है की अबीर ने ऐसा नहीं किया है और किया होगा तो गलती से, दोनों ही अपने पोतों को लेकर बहस बाजी कर रही होती हैं। अभिमन्यु अबीर को कहता है की अगर तुमने किया है तो सॉरी बोल दो, लेकिन अबीर ऐसा करने से साफ मना कर देता है और वहां से चला जाता है।
अक्षरा से जलन खाएगी मंजरी
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अबीर अक्षरा के साथ जयपुर जा रहा होता है, जिसे जान मंजरी उससे जलन खा रही होती है। वो अभिमन्यु से कहती है की रोज-रोज का मिलना ठीक नहीं है। ऐसे तो अबीर इस घर के लोगों को अपना मानेगा ही नहीं, जिसके जवाब में अभिमन्यु कहता है की केस जीतने से ये सच नहीं बदलेगा की अभिनव और अक्षरा ही उसके मम्मी-पापा हैं।
