टीवी मसाला

YRKKH 15 August Spoiler: अबीर को सच बताने में सुख रही है अक्षरा की जान, अभिमन्यु के जेल जाने से बिरला परिवार में मचा हड़कंप

YRKKH 15 August Spoiler: आज रात के शो में देखने को मिलेगा कि अबीर अपने पापा से मिलने की जिद करता है और उन्हें फोन मिलाता है देखें अक्षरा कैसे अपने बेटे को संभालती है। यहां पढ़े आज का पूरा एपिसोड

Image

YRKKH 15 August Spoiler

YRKKH 15 August Spoiler: स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों फैंस के दिल को छू रहा है। शो की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है साथ ही शो के आने वाले ट्विस्ट को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिनव की अर्थी को अक्षरा कंधा देती है वह उसका अंतिम संस्कार करती है। आज रात के शो में देखने को मिलेगा कि अबीर अपने पापा से मिलने की जिद करता है और उन्हें फोन मिलाता है देखें अक्षरा कैसे अपने बेटे को संभालती है। यहां पढ़े आज का पूरा एपिसोड

पापा को ढूँढ रहा है अबीर

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अबीर अभिनव के नंबर पर फोन करता है लेकिन कोई फोन नहीं उठता। उसे फोन के वायब्रेशन की आवाज कमरे में ही सुनाई देती है और वह फोन को इधर-उधर देखता है। इतनी देर में अक्षरा वहाँ आ जाती है और उसे समझाते हुए कहती है कि पापा बिजी होंगे इस वजह से बात नहीं कर पा रहे। अक्षरा अबीर को सुलाने की कोशिश करती है लेकिन उसे अभिनव के साथ बिताए हुए पल याद आते हैं और वह रोने लगती है।

शो में आगे दिखाया जाएगा कि बड़े पापा अक्षरा से कहते हैं कि अबीर को सच बताना ही होगा उसे जानने का पूरा हक है। अक्षरा फैसला करती है कि वह अबीर को सच बताकर रहेगी।

अभिमन्यु के जेल की उड़ी खबर

प्रणाली राठौड़ शो में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु के जेल की खबर मीडिया तक पहुँच जाती है और हर जगह उसके जेल जाने की अफ़वाह उड़ती है। यह देखकर मंजरी को झटका लगता है। उधर गोयनका परिवार में कायरव अपने वकील से कहता है ऐसी खबर को जल्दी से रोकिए यह मेरी बहन की ज़िंदगी का सवाल है।
archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article