टीवी मसाला

YRKKH 14 August Spoiler: अक्षरा ने उठाई अभिनव की अर्थी, मंजरी को याद आए अपने किए हुए बुरे कर्म

YRKKH 14 August Spoiler: वहीं आज रात शो बेहद ही इमोशनल होने वाला है जब अक्षरा अपने ही पति की अर्थी को मुख्यागनी देगी। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Image

YRKKH 14 August Spoiler

YRKKH 14 August Spoiler: स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों फैंस की दिल पर छाया हुआ है। शो का लेटेस्ट ट्रैक हर किसी की आँखों में आंसू लेकर आ रहा है। फिलहाल शो में अभिनव की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिनव की आत्मा सभी से मिलकर जाती है। वहीं आज रात शो बेहद ही इमोशनल होने वाला है जब अक्षरा अपने ही पति की अर्थी को मुख्यागनी देगी। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

अक्षरा देगी अभिनव को मुख्यागनी शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सारा परिवार अभिनव के अंतिम संस्कार की तैयारी करता है। तभी अक्षरा की चाची कहती है कि मुख्यागनी तो अबीर को ही देनी होगी आख़िर बेटा ही बाप को अग्नि देता है, तभी अक्षरा आवाज लगाती है और कहती है अभिनव को अग्नि अबीर नहीं मैं दुंगी। अक्षरा आगे कहती है कि अबीर अपने बाप की तस्वीर जलते हुए नहीं देख सकता वह अपने पापा को कैसे जलते देख सकता है। आगे दिखाया जाता है कि अक्षरा अभिनव की बॉडी के पास उसकी और अबीर की तस्वीर रखती है और कहती है कि आप हमारी चिंता मत करना हम दोनों आपको सही सलामत छोड़कर आएंगे।

मंजरी ने गिड़गिड़ाकर मांगी माफी

शो में आगे बहुत हंगामा होगा जब मंजरी अक्षरा को गले लगाने के लिए आगे बढ़ेगी लेकिन कायरव उसे रोक लेगा। वह मंजरी से कहता है कि आपको याद नहीं अपने अक्षु के साथ क्या-क्या किया है आपको अपने बेटे के अलावा कोई और नजर नहीं आता। मंजरी कायरव से हाथ जोड़कर माफी माँगती है और कहती है मुझे अपने किए पर पछतावा है लेकिन मैं भी शर्मा जी के जाने से उतनी ही ज़्यादा दुखी हूँ ।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article