टीवी मसाला

YRKKH 12 September: गणेश चतुर्थी पर अबीर-रूही से हुआ अपशगुन, मंजरी संभालेगी मोर्चा

YRKKH 12 September: आज के एपिसोड की बात करें तो अक्षरा सभी के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाने जा रही है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जिसे देख सभी परेशान हो जाते हैं.

Image

YRKKH 12 September

YRKKH 12 September: स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'इन दिनों फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है. अबीर हो या अक्षरा सभी मिलकर शो को मजेदार बना रहे हैं . फ़िलहाल शो में मंजरी का ट्रैक चला हुआ है जिसमें दिखाया जा रहा है कि मंजरी को आग में झुलसने से सदमा लगा है और सारा परिवार मिलकर उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा है. आज के एपिसोड की बात करें तो अक्षरा सभी के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाने जा रही है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जिसे देख सभी परेशान हो जाते हैं.

अभिमन्यु ने किया ऑपरेशन शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अक्षरा के समझाने पर अभिमन्यु ऑपरेशन के लिए राजी हो जाता है. वह एक बार फिर से अपने मरीज की जान बचाने के लिए ऑपरेशन थिएटर में जाता है. अभिमन्यु के इस फैसले से बिरला परिवार में ख़ुशी का माहौल बन जाता है.

गणेश पूजा

आज शो में मजेदार माहौल देखने को मिलेगा क्योंकि अक्षरा सभी को गणेश पूजा के लिए मराठी में तैयार होने के लिए कहेगी. अभिमन्यु से लेकर अबीर तक हर कोई बेहद सुन्दर अंदाज में तैयार होगा और बिरला परिवार में पूजा के लिए जाएगा. वहीं मंजरी अभिमन्यु से बात करने की कोशिश करती है और उसे समझाती है , तभी अभि कहता है कि जब तक आप ठीक नहीं हो जाती मैं खुद को माफ नहीं कर पाउँगा.

पूजा में हुआ अपशगुन

शो के आगे एपिसोड की बात करें तो अबीर और रूही खेलते-खेलते पूजा का प्रसाद गिरा देते हैं. सुरेखा कहती है कि यह तो अपशकुन है पूजा कैसे पूरी होगी. आरोही दोनों बच्चों को डांट लगाती है तो अक्षरा के मन में प्लान आता है, वह प्लान बनाती है कि मंजरी माँ से प्रसाद बनवाया जाए ताकि वह अपने डर से जीत जाए. कल आने वाले एपिसोड में मंजरी गणेश पूजा का प्रसाद बनाएगी
archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article