YRKKH MAHA TWIST: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है( Yeh Rishta kya Kehlata Hai) इन दिनों नए ट्विस्ट और टर्न के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो की कहानी एक के बाद एक नया मोड़ ले रही है जिसे देखने के लिए फैंस रोजाना उत्साहित होते रहते हैं। पिछले एपिसोड की बात करें तो दादी सा ने अभिरा को एयरलाइन का केस लड़ने भेजा है जिससे वह अभिरा की काबिलियत देखना चाहती है, इसके अलावा अभिरा और अरमान अलग शिफ्ट हो गए हैं। वहीं आज के शो में जो होगा वह आपके पैरों तले जमीन खिसका देगा
जीत जाएगी अभिरा
दादी सा अभिरा को मुश्किल भरा केस देती है जिसे जीतना पोद्दार फर्म के लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अभिरा अपनी काबिलियत दिखाते हुए ये केस लड़ती है और जीत जाती है। अभिरा आते ही ये खुशी दादी को बताती है और कहती है कि एयरलाइन फर्म ने जीत की खुशी में हमें 10 साल का कान्ट्रैक्ट दिया है। ये सुनकर दादी सा बेहद खुश हो जाती है और अभिरा के लिए पोद्दार फर्म में नया कैबिन बनवाने का आदेश देती है। ये सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है।
घर में नवरात्रि उत्सव
आगे शो में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार और सभी मिलकर डांडिया नाइट का आयोजन करते हैं जहां दादी सा अभिरा की उपलब्धि की तारिफ सबके सामने करती है। दादी अभिरा को मनोज का कैबिन देने के लिए कहती है, ये सुनकर मनोज और चाची सा नाराज हो जाते हैं और चाची अभिरा से कहती है कि मनोज को एक उपलब्धि मिलने वाली थी जो तुमने उससे छिन ली।
दादी सा को मारा चाकू
मनोज और चाची सा अभिरा को भला-बुरा कहते हैं तभी दादी सा दोनों के बीच आ जाती है और मनोज को डांट लगाती है। जैसे ही दादी सा उस उत्सव से बाहर जाती है वैसे ही तेज चिल्लाने की आवाज आती है और दादी सा नीचे जमीन पर गिरी हुई मिलती है और उनके पेट में से खून निकलता है। आगे शो में दिखाया जाएगा कि किसी ने दादी सा को चाकू मार दिया है। ये एपिसोड अगले हफ्ते मंगलवार को आने वाला है।
