टीवी मसाला

Yeh Rishta kya kehlata hai 12 July spoiler: अभिमन्यु के किरदार पर कीचड़ उछालेगी अक्षरा, अभिमन्यु को बताएगी अबीर का पिता

Yeh Rishta kya kehlata hai 12 July spoiler: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की अक्षरा अभिनव को अबीर का पिता बताएगी। वहीं दूसरी तरफ अबीर अक्षरा और अभिनव को बुरी तरफ नजरअंदाज करेगा। इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या ट्विस्ट आने वाला है।

Image

Yeh Rishta kya kehlata hai 12 July spoiler: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की अक्षरा अभिनव को अबीर का पिता बताएगी। वहीं दूसरी तरफ अबीर अक्षरा और अभिनव को बुरी तरफ नजरअंदाज करेगा। इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या ट्विस्ट आने वाला है।

Yeh Rishta kya kehlata hai 12 July spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर अभिमन्यु को पहली बार पापा बोलता है, जिसे सुन वो खुशी से इमोशनल होने लगता है। वहीं दूसरी तरफ अभिनव और अक्षरा गोयनका हाउस छोड़ने की बात करते हैं।

अक्षरा-अभिमन्यु की होगी बहस

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाता है कि अक्षरा अबीर के एडमिशन का स्कूल का फॉर्म भर रही होती है। फॉर्म में अक्षरा अबीर के पिता का नाम अभिमन्यु के बजाय अभिनव लिख देती है। अभिमन्यु इस चीज को देख अक्षरा पर भड़क कर कहता है कि 'इस कागज के टुकड़े ने आज मेरी औकात दिखा ही दी। तुम आज भी अबीर की मां और मैं कुछ भी नहीं।' अक्षरा अभिमन्यु को कहती है कि खून और कागज पर लगी मुहर रिश्तों को खत्म नहीं करती। वहीं दूसरी तरफ आरोही अबीर का खूब अच्छे से खयाल रख रही होती है, जिसे देख मंजरी अंदर ही अंदर नाराज हो रही रही होती है।

अबीर करेगा अभिनव-अक्षर को नजरअंदाज

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अक्षरा अभिनव से कहती है की इस एक साल में हम इतना पैसा तो कमा लेंगे की हम अबीर की परवरिश कर पाएं। ऐसे में कोर्ट भी अबीर की कस्टडी का फैसला हमारे हक में दें। इसी के साथ अभिमन्यु अबीर को लेकर स्कूल पहुंचता है, जहां वो अभिनव और अक्षरा से बात नहीं करता है। अभीर का व्यवहार दोनों को चुभता है लेकिन वो जरूरी भी है।

अभिमन्यु को दुख पहुंचाएगी अक्षरा

सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है की अक्षरा अबीर का समान लेकर पहुंचती है, जहां मंजरी गुस्से में कह रही होती है की अबीर को मानना पड़ेगा की उसके पापा अभिनव नहीं अभिमन्यु है। अक्षरा को देख मंजरी उसे कहती है की अगर तुम बार-बार आओगी को अबीर अपनी पपुरानी जिंदगी नहीं भुला पाएगा। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि मुझे डर है की अबीर तुम्हारे जैसा न बन जाए। जिसे सुन अभिमन्यु को सदमा लग जाता है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article