Yeh Rishta kya kehlata hai 11 July spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर को आधी रात भी हिचकी चल रही होती है, जिसके चलते मंजरी और अभिमन्यु परेशान होने लगते हैं। लेकिन तभी वहां अबीर से मिलने अक्षरा बिरला निवास पहुंच जाती है।
अभिमन्यु को सताएगी अक्षरा की याद
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अक्षरा श्रीकृष्ण जी की आरती करने से मना कर देती है। वो कहती है कि उन्होंने अपनी इस भक्त की सारी खुशियां छीन ली हैं, मैंने अपने बच्चे के लिए लाख बिनती की थी। कृष्ण जी ने मेरी सुनी नहीं, तो इन्हे मेरी आवाज सुनने मिलेगी नहीं। इस बात को सुन सभी घरवाले परेशान हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ अबीर श्रीकृष्ण जी के लिए आरती गाने लगता है, जिसे देख सभी अक्षरा की याद में खो जाते हैं। अभिमन्यु को अपने और अक्षरा की पहली मुलाकात की यादें याद आने लगती है।
अभिमन्यु को पापा बोलेगा अबीर
सीरियल में आगे दिखाया जाता है कि अबीर अभिमन्यु को पहली बार डेडा कहता है यानी पापा। जिसे सुन अभिमन्यु और मंजरी इमोशनल होने लगते हैं और उसे जोर से गले लगा देते हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा और अभिनव कायरव और मुस्कान के लिए डेट प्लान करती है। जिसे देख कायरव और मुस्कान कहते हैं कि आप दोनों दुखी हैं, तो हम कैसे खुश रह सकते हैं। अक्षरा कहती है की मैं और अभिनव एक दूसरे को संभाल लेंगे अभी आप और मुस्कान एक दूसरे के साथ वक्त बिताइए। इसी के साथ अक्षरा और अभिनव अपने लिए घर ढूंढ रहे होते हैं, जिसे सुन मनीष जी कहते हैं की हमसे क्या गलती हो गई है। अभिनव मनीष को समझाते हुए कहता है कि ससुराल में ज्यादा दिन नहीं रुकते हैं।
