YRKKH 10 July: प्रणाली राठौड़( Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा ( Harshad Chopra) फेम शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी इमोशनल ट्रैक चला हुआ है। शो की कहानी से दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फूल डोज मिल रहा है। बीते एपिसोड की बात करें तो अबीर बिरला हाउस में चला जाता है जहां उसे सभी बड़े लाड़ प्यार से रखते हैं।लेकिन अबीर मन ही मन अपने मम्मी पापा को याद करता है। आज रात शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा आधी रात को बिरला हाउस पहुँच जाती है जहां उसे देख सभी हैरान हो जाते हैं। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट
अक्षरा पहुँची बिरला हाउस
शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अबीर को सोते हुए अक्षरा की याद आती है और वो उठकर भागने लगता है। अभिमन्यु उसके पीछे-पीछे जाता है और उसे चुप करवाता है। अबीर को परेशान देख सभी घर वाले आ जाते हैं।वहीं अबीर लगातार हिचकी लेता है तो मंजरी उसे हॉस्पिटल ले जाने की बात कहती है जैसे ही अभिमनयु अबीर का हाथ पकड़कर उसे ले जाने लगता है तभी अक्षरा दरवाज़े पर खड़ी दिखाई देती है। इतनी रात में अक्षरा को देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। तभी मंजरी अक्षरा से पूछती है कि तुम यहां क्या करने आई हो, अक्षरा कहती है कि मैं अबीर को तौरन देने आई हूँ वह इसके बिना नहीं सोता । इतना सुनते ही अबीर गुस्से में कहता है कि मुझे तौरन नहीं चाहिए और वहां से भाग जाता है।ये देख अक्षरा की आँखो में आंसू आ जाते हैं।
अक्षरा पर भड़की मंजरी
अक्षरा को घर में देख मंजरी उसे ताने देने लगती है और कहती है पुरानी चीजों के सामने रहने से उसे अजस्ट करने में परेशानी होगी, उसे यहां आए अभी कुछ घंटे ही हुए है तुम आने से पहले फ़ोन कर सकती थी। इन सब के बीच अक्षरा रोते हुए घर से निकल जाती है।
हर्षद चोपड़ा शो में आगे दिखाया जाएगा कि मंजरी अभिमन्यु को समझाती है कि उसके सामने पुरानी चीज आएँगी तो वह यहां रह नहीं पाएगा। आरोही भी अभि को समझाते हुए कहती है कि अबीर के दिल पर जो बीती है उसे कोई नहीं समझ सकता उसे अभी बहुत समय लगेगा। वहीं अबीर भी खिड़की से अपने मम्मी पापा को जाते हुए देखता है और छिपकर रोता है।
