टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 07 July Spoiler: अक्षरा-अभिनव की आंखों में आंसू देकर अबीर जाएगा बिरला हाउस, मुँह ताकता रह जाएगा सारा परिवार

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 07 July Spoiler: आज रात शो में दिखाया जाएगा कि अबीर खुद अभिनव को फोन करता है और उसे बिरला हाउस लेकर जाने के लिए कहता है। इसी बीच आज कहानी में काफी इमोशनल ट्रैक आएगा। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खबर

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 7 July Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 07 July Spoiler: प्रणाली राठौड़ ( Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा ( Harshad Chodpa) फेम शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी धाँसू कहानी से जनता के बीच छाया हुआ है। शो में दर्शकों को हर रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में फ़िल्हाल काफी इमोशनल ट्रैक चला हुआ है। अभिमन्यु को अबीर की कस्टडी मिल गई है जिसके बाद से सारा परिवार गम में डूब गया है। आज रात शो में दिखाया जाएगा कि अबीर खुद अभिनव को फोन करता है और उसे बिरला हाउस लेकर जाने के लिए कहता है। इसी बीच आज कहानी में काफी इमोशनल ट्रैक आएगा। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खबर

अभिमन्यु को फोन करेगा अबीर

शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अबीर अक्षरा और अभिनव की बातें सुनकर उदास हो जाता है और वह अभिमन्यु को फोन मिला देता है। अबीर अभिमन्यु से कहता है कि मुझे लेने आ जाइए। अबीर सबको इकट्ठा करता है और बताता है कि मैं बिरला हाउस जा रहा हूँ। ये बात सुनकर सबकी आँखें नम हो जाती हैं। उधर अबीर का फोन आने पर अभिमन्यु खुशी से पागल हो जाता है और वह जल्दबाजी में अबीर को लेने घर से निकलता है। इसी बीच अभिमन्यु के मन में ख़्याल आता है कि जरूर अक्षरा और अभिनव ने ऐसा कुछ किया होगा जो अबीर ने उसे फोन किया।

सबकी आँखो में आंसू देकर जाएगा अबीर

हर्षद चोपड़ा स्टार शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अबीर को लेने गोयनका हाउस पहुँच जाता है। अक्षरा और अभिनव मिलकर अबीर का बैग पैक करते हैं और अबीर का मन बहलाते हैं, लेकिन अबीर गुस्से में अक्षरा को कहता है कि आप ही मुझे अपने साथ नहीं रखना चाहते। अभिमनयु अबीर को अपने साथ लेकर जाने लगता है तभी सारा परिवार रोते हुए उसे अलविदा करता है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article