टीवी मसाला

कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan को याद आए अपने पिता, तस्वीरों पर हाथ फेरते हुए भावुक हुईं YRKKH एक्ट्रेस

Hina Khan Remembers her Father: ब्रेस्ट कैंसर बैटल के बीच हिना खान का अपने परिवार, बॉयफ्रेंड सभी लोग उनके साथ हैं। लेकिन इसके बावजूद हिना की सबसे बड़ी ताकत, उनके पिता को वह हर समय मिस करती रहती हैं। आज भी उन्होंने अपने पिता को लेके पोस्ट किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Hina Khan Father

Hina Khan Remembers her Father: टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर के बड़े दर्द से जूझ रही हैं। यह रिश्ता क्या कहलाता है से फेमस हुई अभिनेत्री ने हाल ही में फैंस को इस बड़ी खबर की जानकारी दी थी। तभी से उनको प्यार करने वाले दिन-रात उनके लिए दुआ करते रहते हैं। बॉलीवुड जगत से लेकर टीवी की दुनिया के सभी उनके दोस्त भी उनके जल्दी ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं। इस समय हिना खान के अपने परिवार, बॉयफ्रेंड से लेकर सभी लोग उनके साथ हैं। लेकिन इसके बावजूद हिना की सबसे बड़ी ताकत, उनके पिता को वह हर समय मिस करती रहती हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

इस समय हिना खान अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। वह हर पल ताकत के साथ खड़ी हैं। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में वह सबसे ज्यादा अपने पिता को मिस कर रही हैं। बता दें कि 20 अप्रैल 2021 को उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद काफी समय तक हिना सदमे में थीं। अब अपनी ब्रेस्ट कैंसर की लड़ाई में वह अपनी पिता को बहुत मिस कर रही हैं। आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर के पोस्ट लगाया "जिसमें एक फ्रेम में हिना का उनके पिता के साथ तस्वीरों का एक कोलाज बना हुआ था।" और उस पर लिखा था "डैडी की स्ट्रॉंग गर्ल।"

इससे पहले हिना ने एक वीडियो में कहा, "मैंने इस लड़ाई को जीतने के लिए खुद को हर संभव मौका देने का फैसला किया है। मैंने अपने खूबसूरत बालों को गिरने से पहले ही छोड़ देने का फैसला किया है। मैं हफ्तों तक इस मानसिक टूटन को सहना नहीं चाहती थी। मुझे एहसास हुआ कि मेरा असली ताज मेरी हिम्मत, मेरी ताकत और खुद के लिए मेरा प्यार है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article