टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 19 September: अभिरा जैसा लाल जोड़ा पहन मंडप में बैठेगी रुही, धोखे से अरमान संग लेगी सात फेरे

YRKKH Spoiler 19 September: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा-अरमान की शादी में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सिर्फ यही नहीं रुही एड़ी चोटी का जोर लगा रही है ताकि ये शादी टूट जाए, अब कहानी में आगे क्या होने वाला है पढिए इस रिपोर्ट में।

Image

YRKKH Spoiler 19 September

YRKKH Spoiler 19 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दिन भर दिन मजेदार होती जा रही है। अरमान और अभिरा की शादी में आने वाले ट्विस्ट के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ पोद्दार खानदान में दादी सा, संजय और विद्या अरमान पर शादी तोड़ने के लिए जोर दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रोहित, चाची-चाचा और बाकी सभी घर के सदस्य यह शादी होता हुआ देखना चाहते हैं। आज 19 सितंबर के एपिसोड में क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा की कावेरी और विद्या सभी रिश्तेदारों को कॉल कर शादी कैंसल होने की खबर देती हैं। वहीं दूसरी तरफ घर के अन्य सदस्य अरमान को अभिरा से शादी करने के लिए हौसला देते हैं। अरमान अपने कमरें से जा रहा होता तभी वह एक नौकर से टकरा जाता है जिसके हाथ में हल्दी होती है। अरमान उस हल्दी को गिरने से बचा देता है, जिसे देख मनोज कहता है कि यह भगवान का संकेत है की अभिरा संग अरमान की शादी हो। वहीं दूसरी तरफ गोएनका हाउस में अभिरा अरमान की यादों में डूब रो रही होती है।

राजन शाही प्रोड्यूस सीरियल में आगे आने वाले एपिसोड में देखने को मिला कि रुही हूबहू अभिरा जैसा शादी का जोड़ा पहन धोखे से मंडप पर बैठ जाएगी और अरमान संग सात फेरे लेगी। हालांकि उसका यह झूठ पोद्दार और गोएनका परिवार के आगे आ जाएगा। रिपोर्ट्स का मानना यह भी है कि रुही मंडप में आकार अरमान को ब्लैकमेल कर उससे शादी करेगी की वो मार जाएगी अगर अभिरा संग उसने सात फेरे लिए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article