टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 19 March: कावेरी की ममता को ताना मारेगा माधव, मां न बन पाने के गम में बेहोश होगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 March, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि माधव कावेरी की ममता पर सवाल खड़ा करेगा। दूसरी ओर अभिरा फेल प्रेग्नेंसी के कारण बेहोश होकर गिर जाएगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएंगा ये महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 March, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से टीवी पर धाक जमाई हुई है। टीआरपी लिस्ट में भी शो टॉप 3 में बना हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं जिसने दर्शकों को इससे बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि कावेरी अभिरा को मां न बन पाने का ताना देती है। इसपर अरमान भड़क जाता है और अपनी बीवी का साथ देता है। दूसरी तरफ कावेरी, संजय और विद्या को छोड़कर पूरा गोयनका और पोद्दार परिवार अभिरा-अरमान के घर जश्न मनाने आ जाता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

कावेरी की ममता पर सवाल खड़ा करेगा रोहित

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि माधव कावेरी की ममता पर सवाल खड़ा करेगा। वो कहेगा कि आपने अभिरा के मां न बन पाने पर उसे ताना दिया। इसपर कावेरी जवाब देगी कि उस लड़की ने भी हमें तुम्हारे लिए हमारी ममता पर सवाल किया था। इसपर माधव जवाब देगा कि उसे केवल मेरे लिए नहीं हम तीनों के लिए आपसे सवाल करना चाहिए था। कितनी अजीब बात है कि अभिरा मां नहीं बन पाएगी और आप मां होकर बी मां नहीं बन पाईं।

अभिरा को चुप कराने की कोशिश करेगा अरमान

अरमान अभिरा के दुख से परेशान होकर आंसू बहाएगा, जिसमें शिवानी उसका सहारा बनने की कोशिश करेगी। वहीं कोरस गैंग और गोयनका फैमिली मिलकर अभिरा और अरमान के घर पर पार्टी करेंगे। लेकिन इसी बीच अभिरा परेशान होकर गाना बंद कर देगी और अरमान से कहेगी कि मैं तुम्हारे ड्रामे से थक गई हूं। मुझे मालूम है कि तुम खुश नहीं हो, लेकिन फिर भी तुम दिखावा कर रहे हो। हमारी किस्मत हमसे ऐसे कैसे नाराज हो सकती है। अभिरा को तड़पता देख अरमान उसे शांत कराने की कोशिश करेगा।

अभिरा को मिलेगी बुरी खबर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में पांच महीने का लीप आएगा। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान आईवीएफ का रिजल्ट जानने के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। जहां अभिरा को पता चलेगा कि वो कंसीव नहीं कर पाएगी। ये सुनकर अभिरा बेहोश होकर गिर जाएगी। अभिरा रो-रोकर सवाल करेगी कि हमारी किस्मत इतनी खराब कैसे हो सकती है। बता दें कि शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान सरोगेसी का सहारा लेकर मां-बाप बनेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article