YRKKH Spoiler 10 October: अभिरा की बर्बादी का फरमान लिखेगी रुही, जन्म से पहले बच्चे को उतारेगी मौत के घाट

YRKKH Spoiler 10 October: टीवी दुनिया के टॉप सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) अपने ट्विस्ट और टर्न्स से टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचा गया है। ऐसे में आज अपने कड़वे बोल से अभिरा का दिल छल्ली छल्ली कर देगी रुही।

YRKKH Spoiler 10 October: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रुही अभिरा की नफरत में जल भुन रही होती है। कल एपिसोड में देखने को मिला था की रुही जिद्द करती है की पोद्दार हाउस में या तो वो रहेगी या अभिरा। ऐसे में दादी अभिरा की ढाल बन विद्या को ही घर से बाहर जाने का ऐलान कर देती है। हालांकि अभिरा घर से बाहर जाने के लिए राजी हो जाती है लेकिन दादी सा उसे अरमान संग आउट हाउस में रहने के लिए कहती है। आज एपिसोड में क्या रुही अभिरा पर बांज होने का लांछन लगाती है। वहीं दूसरी तरफ संजय फिर एक बाद घर में लगी आग में घी डालने का काम करता है।

YRKKH Spoiler 10 October

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में दिखाया जाता है की रुही अभिरा पर इल्जाम लगाती है की जब से वो इस घर में आई कुछ ना कुछ कलेश हो रहा है। रुही आगे कहती है कि अभिरा बांझ इस लिए है क्यूंकी ये उसकी माँ अक्षरा के गुनाहों का फल। बी नानू ने प्रॉपर्टी भी आधी आधी कर दी है जो अब नहीं चाहिए क्यूंकी उसके लिए बच्चा ही सबसे बड़ा धन है। रुही के यह लफ्ज सुन मनीष के साथ-साथ अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

End of Feed