YRKKH Spoiler 29 December: अभीर को थप्पड़ मार बदनाम करेगी विद्या, कियारा संग जबरदस्ती करने का लगाएगी आरोप

YRKKH Spoiler 29 December: टीआरपी में टॉप पर चल रहा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज विद्या अभीर पर कियारा संग जबरदस्ती करने का आरोप लगाएगी। हालांकि कुछ देर बाद कियारा सभी को सच बताती है कि अभीर निर्दोष है और उसके साथ कोई जबरदस्ती नहीं हुई है।

YRKKH Spoiler 29 December: स्टार प्लस के टॉप सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी बेहतरीन कहानी के चलते टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। अभिरा-अरमान की लव स्टोरी वाली कहानी ने 'अनुपमा' और 'झनक' जैसे ने शोज को कुछ दिया है। कल सीरियल में देखने को मिला था कि क्रिसमस के मौके पर अभिरा और अरमान एक दूजे के साथ समय बिताते हैं। इस बीच दोनों एक दूसरे से प्यार मोहब्बत वाली बातें करते हैं लेकिन तभी वहाँ अभीर सैंटा क्लाउस बनकर पहुंच जाता है। आज 29 दिसंबर को एपिसोड में क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 29 December

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अगले दिन अभिरा अपने बगल में अरमान को सोया हुआ पाती है। दोनों के बीच जमकर प्यार भरी तू तू मैं मैं होती है। मन ही मन अभिरा सोचती है कि वो जो कल तक गुस्सा थी अब उसे अरमान पर प्यार क्यूं आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अभीर किया को अपने कमरें से बाहर निकालता है। कियारा की बुरी हालत देख विद्या सोचती है कि अभीर ने उसके साथ जबरदस्ती की है। सिर्फ इतना ही नहीं गुस्से में आकार विद्या अभीर को थप्पड़ तक मार देती है। अभीर लगातार कियारा को सच बताने के लिए कहता है लेकिन वो चुप रहती है।

End of Feed