टीवी मसाला

Shehnaaz Gill के दिल में किस के लिए बज रही हैं घंटियां , चेहरे के हाव-भाव देख मैजीशियन ने खोले राज

Shehnaaz Gill Remembering Sidharth Shukla: सोशल मीडिया पर शहनाज गिल से जुड़ी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक मैजीशियन एक्ट्रेस के दिलों और दिमाग के राज खोलती है। इस बीक मैजीशियन ने यह भी बताया कि शहनाज पूरे समय किस इंसान के बारे में सोच रही हैं।

Image

shehnaaz gill sidharth shukla

Shehnaaz Gill Remembering Sidharth Shukla: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं शहनाज गिल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड के बाद अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शहनाज गिल से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक मैजीशियन ये पता लगाती हैं कि शहनाज किसे याद कर रही हैं और किस इंसान को अभी तक अपने दिल में बसाई बैठीं हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वायरल वीडियो की एक झलक।

एक वायरल वीडियो में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पार्टी में मौजूद हैं कि तभी एक मैजीशियन पूछती हैं कि क्या कोई ऐसा इंसान है जिसे आप बहुत प्यार करती हैं? आपके मन में उसके लिए बहुत सम्मान है क्यूंकी मुझे ये आपके चेहरे और आंखों में दिख रहा है। ऐसे में यह सुन शहनाज़ हंसते हुए कहती हैं कि मै आपको नाम नहीं बताने वाली। मैजीशियन शहनाज को उस इंसान के पहले अक्षर को याद करने के लिए कहती हैं। दिमाग पढ़ने के बाद मैजीशियन नाम का पहला शब्द 'S' और आखिरी 'A' बताते हुए सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का नाम बताती हैं।

ये सुन शहनाज़ गिल चौंक जाती है कि यह कैसे मुमकिन हो सकता है। बता दें बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला एक दूजे के अच्छे दोस्त नहीं बल्कि लवर भी बन गए थे। साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसके चले शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं। आज भी फैंस सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी 'सिडनाज' की छवि अपने दिल में बसाए हुए हैं। अब एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ कि बात करें तो शहनाज ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article