YRKKH Spoiler 29 December: स्टार प्लस के टॉप सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी बेहतरीन कहानी के चलते टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। अभिरा-अरमान की लव स्टोरी वाली कहानी ने 'अनुपमा' और 'झनक' जैसे ने शोज को कुछ दिया है। कल सीरियल में देखने को मिला था कि क्रिसमस के मौके पर अभिरा और अरमान एक दूजे के साथ समय बिताते हैं। इस बीच दोनों एक दूसरे से प्यार मोहब्बत वाली बातें करते हैं लेकिन तभी वहाँ अभीर सैंटा क्लाउस बनकर पहुंच जाता है। आज 29 दिसंबर को एपिसोड में क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अगले दिन अभिरा अपने बगल में अरमान को सोया हुआ पाती है। दोनों के बीच जमकर प्यार भरी तू तू मैं मैं होती है। मन ही मन अभिरा सोचती है कि वो जो कल तक गुस्सा थी अब उसे अरमान पर प्यार क्यूं आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अभीर किया को अपने कमरें से बाहर निकालता है। कियारा की बुरी हालत देख विद्या सोचती है कि अभीर ने उसके साथ जबरदस्ती की है। सिर्फ इतना ही नहीं गुस्से में आकार विद्या अभीर को थप्पड़ तक मार देती है। अभीर लगातार कियारा को सच बताने के लिए कहता है लेकिन वो चुप रहती है।
राजन शाही के सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि कियारा घरवालों को बताती है कि वो अभीर के कमरें में गई थी लेकिन वो उधर ही बेहोश हो गई। अभीर ने उसके साथ कोई जबरदस्ती नहीं की है जबकि वो गलत है। यह सुन विद्या को बहुत ज्यादा बुरा लगता है कि उसने एक निर्दोष इंसान को थप्पड़ मारा है। अरमान अभिरा से किए हुए वादे के मुताबिक विद्या को अभीर से माफी मांगने के लिए कहता है।
