टीवी मसाला

World Cup 2023 हार ने तोड़ा Elvish Yadav का दिल, पेड़ के नीचे कुर्सी लगाकर करने चले थे ये काम

Elvish Yadav Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता रह चुके एल्विश यादव फिर एक बार चर्चा का विषय बन गए। दरअसल कल भारत के वर्ल्ड कप हार जाने के बाद यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख सभी के होश उड़ गए।

Image

Elvish Yadav Viral Video

Elvish Yadav Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विजेता रह चुके एल्विश यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी के साथ यूट्यूबर पर जहरीली सांप का नशा से नशा करने पर भी केस चल रहा है। अब एक बार फिर ये ही एल्विश यादव न्यूज में आ गए हैं। उन्होंने क वर्ल्ड कप में हुई इंडिया के हार से काफी निराश नजर आ रहे हैं, ऐसे में वो एक ऐसा काम करने चल पड़े जो किसी ने सोच नहीं होगी। टाइम्स नए नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिये आखिर ये पूरा मामला है क्या।

दरअसल कल वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम से हार जाने के बाद पूरा देश दर्द से गुजर रहा है। ऐसे में यूट्यूबर ने कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसे देख सब शॉक हो गए हैं। देखा जा सकता है की एल्विश यादव (Elvish Yadav) पेड़ के नीचे कुर्सी लगाकर खड़े हुए हैं ताकि वो उस पर लटक सके। यानी भारत की हार एल्विश को इस कदर चूबि है की वो आत्माहत्या करने जा रहे थे। हालांकि वीडियो में ये सब मजाक के तौर पर चल रहा था।

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि 'ये दुख काहे खत्म नहीं होता बे। वहीं दूसरी तरह एल्विश के इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की रेव पार्टी और जहरीली सांप से नशा करने पर पुलिस अभी भी जांच कर रही है। एल्विस यादव ने पूछताछ पर सिंगर फैजलपुरिया का नाम बताया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article