टीवी मसाला

रैम्प वॉक पर चलने के लिए Manish Malhotra ने की थी Hina Khan से जिद्द, क्या थी इसके पीछे की वजह?

Manish Malhotra called Hina Khan for Ramp Walk: ​ये रिश्ता क्या कहलाता है फ़ेम हिना खान (Hina Khan) इस समय कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने मनीष मल्होत्रा के इवेंट में हिस्सा लिया था, जिसके लिए खुद डिजायनर ने उनको अप्रोच किया था। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Manish Malhotra called Hina Khan for Ramp Walk

Manish Malhotra called Hina Khan for Ramp Walk: टीवी अभिनेत्री हिना खान आज इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बहुत बड़ी फैंस फालोइंग भी है। अभी हाल ही में हिना ने धूमधाम से अपना 37वां जन्मदिन मनाया, जहां सभी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। बता दें की हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं और उनका इलाज अभी चल रहा है। हालांकि अपनी इस बड़ी बीमारी के बावजूद हिना ने साहस नहीं खोया है बल्कि सबके लिए प्रेरणा बने उभरी हैं। इस बीच अभी हाल ही में डिजायनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के कैंसर इवेंट में हिना खान (Hina Khan) सुन्दर ऑइटफिट पहन रैम्प वॉक पर चलती नजर आ रही थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस इवेंट के लिए मनीष ने हिना खान से जिद्द की थी। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टीवी अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) ने मीडिया पोर्टल आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान उनको बताया की "जब मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने इस ईवेंट के मुझे कॉल किया, तब मैंने कहा "मैं कैंसर सर्वाइवर नहीं हूँ, मैं अभी भी इससे लड़ रही हूँ। लेकिन मनीष ने कहा "हिना आप अपनी इस लड़ाई को बहूत सुन्दर तरीके से लड़ रही हैं। आपकी जर्नी बहुत प्रेरणादायक है। अगर आप आएंगी तो हमें बहुत अच्छा लगेगा। इसके अलावा यह भी जरूरी है की आपकी जर्नी के बारे में लोग जाने। इसलिए मैं इस नमो भारत की पहल का हिस्सा भी हूँ।

हिना खान के आगे बताया "मुझे सच में इवेंट में सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। मेरी कैंसर सर्ववाईवल जर्नी अभी खत्म नहीं हुई है और मैं अभी भी लड़ रही हूँ। कुछ भी मुश्किल नहीं है, बस आपको साहस-धैर्य रखना होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article