टीवी मसाला

तलाक होने के बाद भी राजीव सेन के साथ हॉलीडे पर बैंकॉक क्यों पहुंची चारू असोपा, एक्ट्रेस ने यूं दी सफाई

Charu on holidaying with Rajeev: टीवी की जानी-मानी अदाकारा चारू असोपा कुछ समय पहले ही शादीशुदा जिंदगी से बाहर आई थीं और सिंगर मदर का रोल बखूबी निभा रही थीं। राजीव सेन से अलग होने के बाद चारू खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रही थीं, जिसे देख फैंस खुश थे। हालांकि बीते दिनों वो राजीव सेन के साथ हॉलीडे पर नजर आई, जिस कारण कई लोग हैरान हैं।

Image

Image Source: Charu Asopa Insta

Charu on holidaying with Rajeev: टीवी अदाकारा चारू असोपा लम्बे समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने राजीव सेन के साथ तलाक लिया है और खुशी-खुशी अपनी बेटी जीना के साथ जिंदगी बिता रही हैं। चारू असोपा इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी से जुड़ी बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं और बीते दिनों उन्होंने पति राजीव सेन के साथ बैंकॉक ट्रिप की पिक्स शेयर की, जिन्हें देखने के बाद फैंस हैरान रह गए। चारू असोपा की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि तलाक के बाद वो और राजीव साथ में कैसे हॉलीडे मना रहे हैं। चारू असोपा ने हॉलीडे को लेकर उठ रहे सवालों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि वो पर्सनल डिफरेंसेस को साइड करके बेटी के लिए साथ आए थे।

ईटाइम्स के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो काफी समय से काम में व्यस्त थीं और एक लम्बा ब्रेक चाहती थीं। घर के कामों से दूर वो सिर्फ छुट्टी मनाना चाहती थीं, जिस कारण उन्होंने बैंकॉक जाने का फैसला लिया। चारू ने कहा कि वो समझती हैं कि उनकी बेटी को मां के साथ-साथ पिता की भी जरूरत है, जिस कारण उन्होंने राजीव के साथ जाने का फैसला लिया। इससे उनकी बेटी को मां के साथ-साथ पिता का भी प्यार मिला।

चारू असोपा के अनुसार, "जब से मैं अपना घर बनवा रही हूं, तब से मैंने एक बार भी ब्रेक नहीं लिया है। मैंने बहुत मेहनत से काम किया है। मुझे एक लम्बे हॉलीडे की जरूरत थी। हमने बैंकॉक को चुना क्योंकि मुझे अच्छे मसाज की बहुत जरूरत थी। मैं खुद को पैंपर करना चाहती थी। मैंने पिछले कुछ समय में जितनी मेहनत से काम किया था, उसके बाद मेरे शरीर का एक-एक हिस्सा दर्द कर रहा था।"

चारू ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "जब हम ये डिसाइड कर रहे थे कि हमें कितने दिनों के लिए हॉलीडे पर जाना है और कहां जाना है तो मेरे दिमाग में रेस्ट करने के लिए एक ही जगह थी। मैंने राजीव से ये भी कहा था कि वो मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के साथ होटल बुकिंग न करें क्योंकि मुझे सुबह जल्दी नहीं उठना था। जब आपके ऊपर मॉर्निंग ब्रेकफास्ट का प्रेशर होता है तो आप ठीक से सो नहीं पाते हैं। मैं एक लम्बी और अच्छी छुट्टी डिजर्व करती थी।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article