"बुढ़ऊ तू समझता क्या...", भद्दे कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं Amitabh Bachchan

एक वक्त था जब अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे लेकिन अब वो उतनी पोस्टिंग नहीं करते हैं। बिग बी ने बताया है कि इसका कारण लोगों की भद्दी भाषा है, जो उन्हें पसंद नहीं है।

भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा कर दिया है कि वो पहले की तरह अब सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव क्यों नहीं रहते हैं? एक समय अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब पोस्टिंग करते थे लेकिन पिछले कुछ समय से वो इससे दूरी बनाए हुए हैं। अमिताभ बच्चन ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि लोग उनके पोस्ट के नीचे कमेंट में जिस तरह की भाषा उपयोग करते हैं, उन्हें उससे बहुत दिक्कत होने लगी है। बिग बी ने बताया है कि लोग कमेंट में उन्हें भद्दी-भद्दी बातें बोलते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Mr Faisu की शादी पर आया Rakhi Sawant का रिएक्शन, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैजू मिल जाएगा...

"बुढ़ऊ तू समझता क्या...", भद्दे कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं Amitabh Bachchan

"बुढ़ऊ तू समझता क्या...", भद्दे कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं Amitabh Bachchan

कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में जब बिग बी से सोशल मीडिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "पहले हमने सोचा कि ये बहुत ही अच्छा यंत्र है। इसमें हम अपने दिल की बात बोल देते हैं। उशके बाद जब हमने पढ़ना शुरू किया कि इस पर क्या कमेंट आते हैं तो हमने लिखना बंद कर दिया। लोग लिख देते हैं कि अपने आपको क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ... ऐसे क्यों बोल रहा है? तो ऐसी-ऐसी शब्दाबली होती है, तो बड़ा अजीब लगता है। तो अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मोदी जी इतने कमजोर नहीं...", सरकारी दवाब पर शेखर सुमन ने तोड़ी चुप्पी

End of Feed