Vivian Dsena ने टीम के साथ मिल बैठ कर खोला रोजा, इफ्तार वीडियो देख फैंस ने बांधे तारीफ़ों के पुल

Vivian Dsena Iftaar Video: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) कर रनरअप रह चुके विवियन डीसेना का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विवियन को टीम के साथ बैठकर रोजा खोलते हुए देख फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Vivian Dsena Iftaar Video: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर विवियन डीसेना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से विवियन डीसेना ने फिर एक बार लोगों का दिल जीता। विवियन स्टार होने के साथ-साथ एक फैमली मैन भी बन चुके हैं। एक्टर की पॉपुलैरिटी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। इस बीच सोशल मीडिया पर विवियन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने टीम से इफ्तारी खाते हुए नजर आए। इस वीडियो को देख फैंस विवियन की जमकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Vivian Dsena Iftaar Video

वायरल वीडियो में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) बेहद ही ध्यान लगाकर रोजा खोलने से पहले दुआ पढ़ते हुए नजर आए। इसके बाद एक्टर ने इफ्तारी खाकर रोजा खोला और इस दौरान उनकी टीम भी साथ बैठी थी। विवियन ने सभी के साथ मिल बैठकर अपना रोजा खोल और कहना खाया। कई यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि 'अल्लाह विवियन को कामयाबी और ढेरों खुशियों से बक्शे। फैंस विवियन की जमकर तारीफ कर रहे हैं क्यूंकी वो रोज़े में भी अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं।

End of Feed