टीवी मसाला

अंकिता लोखंडे-तेजस्वी प्रकाश सहित इन 25 सितारों के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, अनुपमा की बेटी को भी लगा चूना

Ankita Lokhande-Tejasswi Prakash To These TV Stars Duped By Ad Company: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, तेजस्वी प्रकाश, एक्टर अर्जुन बिजलानी और कई टीवी सितारों के साथ हाल ही में एक विज्ञापन कंपनी द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस लिस्ट में 'अनुपमा' फेम अद्रिजा रॉय का नाम भी शामिल है।

Image

टीवी के इन सितारों के साथ विज्ञापन एजेंसी ने की ठगी

Ankita Lokhande-Tejasswi Prakash To These TV Stars Duped By Ad Company: टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारों के साथ हाल ही में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 'नागिन 6' फेम तेजस्वी प्रकाश से लेकर अंकिता लोखंडे, अर्जुन बिजलानी, जन्नत जुबैर और कई सितारे ऐसे हैं जिनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि एक विज्ञापन एजेंसी ने इन सितारों के साथ धोखाधड़ी की है। इन सितारों से एक एनर्जी ड्रिंक का विज्ञापन करवाया गया, जिसका भुगतान उन्हें अभी तक नहीं किया गया है। मामले को लेकर सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी के संचालक रोशन भिंदर ने चेंबुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के मुताबिक, चेंबुर पुलिस थाने में जिन पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है, उसमें तनीष छेजा, मनु श्रीवास्तव, फैजल रफीक और ऋतिक पांचाल का नाम शामिल है। इस धोखाधड़ी से अंकिता लोखंडे सहित इंडस्ट्री के 25 लोग प्रभावित हुए हैं। शिकायत दर्ज कराने वाले रोशन भिंदर ने बताया कि उन्हें एक विज्ञापन एजेंसी की कॉल आई थी, जिसमें उनसे कहा गया कि उन्हें 25 कलाकारों की एनर्जी ड्रिंक के विज्ञापन के लिए जरूरत है। कॉल के बाद आरोपी ने रोशन भिंदर को 10 लाख रुपये की रीसिप्ट भेजकर कहा कि उसने एडवांस पेमेंट कर दी है। लेकिन रोशन भिंदर के खाते में एक भी रुपये नहीं आए। बाद में इन कलाकारों को दादर में एक पार्टी में भी आने के लिए कहा गया।

रोशन भिंदर का कहना है कि वो विज्ञापन एजेंसी के कहने पर करीब 100 कलाकारों को लेकर दादर की पार्टी में पहुंचे थे, जिसमें 25 लोगों को चुना गया। विज्ञापन एजेंसी ने 1.32 करोड़ रुपये में ये डील तय की, जिसके बाद रोशन भिंदर को एक 15 लाख रुपये के चेक की फोटो भी मिली। रिपोर्ट्स की मानें तो कलाकारों ने एनर्जी ड्रिंक का विज्ञापन शूट किया, साथ ही इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया। आरोपी ने 35 दिनों के अंदर-अंदर भुगतान का वादा किया था। कलाकारों को 2 लाख रुपये और 90 हजार रुपये के दो चेक दिये गए, जो बाद में बाउंस हो गए।

रोशन भिंदर का कहना है कि उन्होंने जय भानुशाली, भुमिका गुरुंग, अंकिता लोखंडे, आयुष शर्मा, सना सुल्तान, कुशाल टंडन, अद्रिजा रॉय और बसीर अली जैसे सितारों को 35 लाख रुपये अपने पास से एडवांस में दिये थे। लेकिन उन्हें बाद में आरोपी की ओर से 80 लाख रुपये का जो चेक मिला, वो भी बाउंस हो गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article