टीवी मसाला

Vivian Dsena ने टीम के साथ मिल बैठ कर खोला रोजा, इफ्तार वीडियो देख फैंस ने बांधे तारीफ़ों के पुल

Vivian Dsena Iftaar Video: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) कर रनरअप रह चुके विवियन डीसेना का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विवियन को टीम के साथ बैठकर रोजा खोलते हुए देख फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

Vivian Dsena Iftaar Video

Vivian Dsena Iftaar Video: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर विवियन डीसेना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से विवियन डीसेना ने फिर एक बार लोगों का दिल जीता। विवियन स्टार होने के साथ-साथ एक फैमली मैन भी बन चुके हैं। एक्टर की पॉपुलैरिटी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। इस बीच सोशल मीडिया पर विवियन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने टीम से इफ्तारी खाते हुए नजर आए। इस वीडियो को देख फैंस विवियन की जमकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

वायरल वीडियो में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) बेहद ही ध्यान लगाकर रोजा खोलने से पहले दुआ पढ़ते हुए नजर आए। इसके बाद एक्टर ने इफ्तारी खाकर रोजा खोला और इस दौरान उनकी टीम भी साथ बैठी थी। विवियन ने सभी के साथ मिल बैठकर अपना रोजा खोल और कहना खाया। कई यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि 'अल्लाह विवियन को कामयाबी और ढेरों खुशियों से बक्शे। फैंस विवियन की जमकर तारीफ कर रहे हैं क्यूंकी वो रोज़े में भी अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं।

बता दें विवियन डीसेना पहले ईसाई धर्म का पालन करते थे। लेकिन नौरान अली संग दूसरी शादी होने के बाद विवियन ने अपना धर्म बदल लिया। विवियन अब इस्लाम से जुड़े सभी परंपराओं और तौर-तरीकों का पालन करते हैं। बिग बॉस के घर में भी विवियन डीसेना को कई बार नमाज पढ़ते हुए देखा गया। शो 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी भले ही करण वीर मेहरा ने जीती थी लेकिन विवियन डीसेना खुद को जनता का विनर बताते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article