Vishal Dadlani Quits Indian Idol: सोनी टीवी का रियलिटी शो 'इंडियन आइडेल' का हाल ही में ग्रैंड फिनाले हुआ था। सीजन 51 की विनर ट्रॉफी मानसी घोष ने अपने नाम की। कोलकाता की रहने वाली 24 साल वर्षीय मानसी घोष को चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों की इनाम राशि मिली। शो को इस सीजन रैपर बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी ने होस्ट किया। अब कुछ समय पहले विशाल ददलानी ने शो को 6 साल बाद अलविदा कह दिया। ये जान फैंस और दर्शक काफी शॉक हैं कि आगे से वो सिंगर को होस्ट के रूप में नहीं देख पाएंगे।
विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) अब तक शो 'इंडियन आइडेल' के 6 सीजन जज कर चुके हैं। शुरुआती दिनों में उन्होंने नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया संग शो होस्ट किया था। पोस्ट शेयर करते हुए विशाल ने लिखा 'इंडियन आइडेल' (Indian Idol) जज के रूप में ये मेरा आखरी सीजन था दोस्तों। अलविदा सभी को मुझे उम्मीद है कि शो को मेरी उतनी ही याद आएगी जितनी मुझे इसकी याद आएगी। हक से ज्यादा प्यार मिला है इस शो से मुझे। अब समय आ गया है कि मैं वापिस से म्यूजिक बनाऊँ, कॉन्सर्ट करूं और बिना मेकअप के रहूं।' इसी के साथ विशाल ने अपने साथी जज बादशाह और श्रेया घोषाल को भी को अलविदा कहा।
शो 'इंडियन आइडेल' से विशाल को विदा लेते देख फैंस नाखुश हैं। इस पोस्ट पर आदित्य नारायण ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि 'एक युग का अंत हुआ। विशाल ये शो अपने बिना वैसा नहीं रहेगा। साथ बिताए पल के लिए मैं आपका आभारी हूं।' इंडियन आइडेल शो लोगों के बीच काफी ज्यादा मशहूर है। साल 2004 में शो का पहला सीजन लॉन्च हुआ था।
