Bigg Boss Diva in KKK 15: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में कई टीवी सेलेब्स स्टंट कर अपने खतरे से सामना करते हैं। शो 14 सीजन बीत चुके हैं सभी टीवी की दुनिया में हिट साबित हुए। पब्लिक डिमांड पर एक बार फिर मेकर्स 'खतरों के खिलाड़ी 15' के साथ छोटे परदे पर वापिस लौट रहे हैं। इस सीजन खतरे का मीटर सिर्फ बढ़ेगा नहीं बल्कि कंटेस्टेंट के भी होश उड़ा देगा। अब कुछ देर पहले खबर सामने आई है कि मेकर्स ने 'बिग बॉस 18' की एक कंटेस्टेंट को शो का ऑफर भेजा और वो जल्द ही इसका हिस्सा भी बन सकती हैं।
रुमर्स उड़ रहे हैं कि शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के मेकर्स ने चुम दरांग (Chum Darang) को ऑफर भेजा है। कहा जा रहा है कि चुम शो में हिस्सा लेने के लिए रुचि दिखा रही हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो चुम को बिग बॉस 18 के बाद स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। चुम का नाम करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) संग जोड़ा जाता है क्यूंकी दोनों के बीच घर में नजदीकियाँ बढ़ गई थीं। बिग बॉस 18 के साथ-साथ करण वीर मेहरा ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
अगर चुम दरांग इस शो का हिस्सा बनती है तो वो करण वीर मेहरा से क्या टिप्स लेकर आएंगी देखना दिलचस्प होगा। इसी के साथ चुम दरांग हाल ही में फैशन वीक में नजर आई थी जहां अपनी कमाल रैंप वॉक से सभी का दिल जीता। इस फंक्शन में चुम का साथ देने करण भी मौजूद थे जो एक दूजे को फ्लाइंग किस देते हए नजर आए। बता दें टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान चुम ने करण को सिर्फ अपना एक खास दोस्त बताया और रिलेशनशिप के रुमर्स का खंदन किया था।
