Bigg Boss 18 में हिस्सा लेंगी ये वर्चुअल AI स्टार, ये हैंडसम हंक भी Salman Khan के शो में होगा लॉक

Virtual influencer AI Naina in Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस के बार फिर अपने 18वें सीजन के साथ स्क्रीन पर वापसी करने वाला है। शो में भाग लेने वाले कन्टेस्टन्ट के नाम भी आए दिन सामने आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि एक वर्चुअल AI स्टार भी शो में हिस्सा लेंगी। आइए इस पूरी रिपोर्ट को देखते हैं।

Virtual influencer AI Naina in Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के विवादित रिएलिटी शो को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। शो में हिस्सा लेने वाले कन्टेस्टन्ट के नाम भी सामने आने लगे हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 18 का आँख वाला नया प्रोमो भी साझा किया था जिसे देख दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है। बिग बॉस ओटीटी 3 से नाखुश फैंस अब बेसब्री से बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रीमियर होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कन्टेस्टन्ट की लिस्ट में दो और नाम जुड़ गए हैं। खबर आ रही है कि वर्चुअल एआई स्टार और ये हैंडसम हंक जल्द घर में लॉक होने को तैयार हैं। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Virtual influencer AI Naina in Bigg Boss 18

Virtual influencer AI Naina in Bigg Boss 18

अब बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है कि इंडिया की पहली एआई सूपस्टार नैना (Naina) शो में लॉक होने जा रही हैं। अतीत की थीम पर बने इस शो में इस बार कुछ नया देखने को मिलने वाला है। हालांकि यह क्लियर नहीं है कि नैना एक कन्टेस्टन्ट के तौर पर शो में हिस्सा लेंगी या बिग बॉस में मेहमान बनकर आएंगी।

End of Feed