Virtual influencer AI Naina in Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के विवादित रिएलिटी शो को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। शो में हिस्सा लेने वाले कन्टेस्टन्ट के नाम भी सामने आने लगे हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 18 का आँख वाला नया प्रोमो भी साझा किया था जिसे देख दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है। बिग बॉस ओटीटी 3 से नाखुश फैंस अब बेसब्री से बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रीमियर होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कन्टेस्टन्ट की लिस्ट में दो और नाम जुड़ गए हैं। खबर आ रही है कि वर्चुअल एआई स्टार और ये हैंडसम हंक जल्द घर में लॉक होने को तैयार हैं। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अब बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है कि इंडिया की पहली एआई सूपस्टार नैना (Naina) शो में लॉक होने जा रही हैं। अतीत की थीम पर बने इस शो में इस बार कुछ नया देखने को मिलने वाला है। हालांकि यह क्लियर नहीं है कि नैना एक कन्टेस्टन्ट के तौर पर शो में हिस्सा लेंगी या बिग बॉस में मेहमान बनकर आएंगी।
इसके अलावा यह भी खबर आ रही है कि खट्टा मीठा प्यार हमारा स्टार अविनाश मिश्रा भी बिग बॉस 18 के घर में लॉक होने वाले हैं। शो में हिस्सा लेने वाले कन्टेस्टन्ट की लिस्ट में "अर्जुन बीजलानी, शोएब इब्राहीम, पूजा शर्मा, निया शर्मा, डॉली चयवाला, मेक्सटर्न, दीपिका आर्या, अभिषेक मलहान आदि का नाम शामील है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
