टीवी मसाला

Vikas Sethi ने सुर छेड़ते हुए जब गाया Shah Rukh Khan का ये गाना, पुराना वीडियो शेयर कर पत्नी ने किया याद

Vikas Sethi Sings Shah Rukh Khan Song In Old Video: टीवी के मशहूर एक्टर विकास सेठी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता था। विकास सेठी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। वहीं अब उनकी पत्नी ने एक पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है।

Image

विकास सेठी की पत्नी ने शेयर किया पुराना वीडियो

Vikas Sethi Sings Shah Rukh Khan Song In Old Video: टीवी के मशहूर एक्टर विकास सेठी ने अपनी एक्टिंग से खूब पहचान बनाई थी। 'कभी खुशी कभी गम' से लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे कई हिट शोज में काम करने वाले विकास सेठी ने दिल का दौरा पड़ने के कारण इस दुनिया को अलविदा कह दिया। विकास सेठी (Vikas Sethi) के निधन से न केवल टीवी सितारे बल्कि उनके फैंस भी हैरान रह गए। वहीं अब उनकी पत्नी ने पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है। विकास सेठी अपने पुराने वीडियो में गाना गाते नजर आए। विकास सेठी का ये वीडियो देख फैंस भी भावुक नजर आए।

विकास सेठी (Vikas Sethi) अपने इस वीडियो में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'चलते चलते' मूवी का 'लाइ वी ना गई' गाना गाते दिखाई दिये। इस दौरान वो पूरी तरह से गायकी में चूर नजर आए। विकास सेठी का वीडियो शेयर करते हुए उनकी पत्नी जाह्नवी सेठी ने कैप्शन में लिखा, "मेरे हीरो, हर खास पल के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया।" विकास सेठी का ये पुराना वीडियो देख टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने भी कमेंट किया। उन्होंने जाह्नवी सेठी को टैग करते हुए लिखा, "हिम्मत बनाए रखिए भाभी।"

'कसौटी जिंदगी की' एक्टर विकास सेठी (Vikas Sethi) के इस वीडियो ने फैंस को भी मायूस कर दिया। विकास सेठी के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "हमें आपके जाने का खेद है। आपको हमेशा याद किया जाएगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरे पास कोई शब्द नहीं है। बस इतना कहना चाहूंगा कि भगवान आपको आशीर्वाद दें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article