टीवी मसाला

Do aur Do Pyaar Poster: Vidya-ileana की जोड़ी करेगी धमाल, प्यार का तड़का लगाने आ रही है ' दो और दो प्यार'

Do aur Do Pyaar Poster: हाल ही में विद्या बालन ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए नई फिल्म की घोषणा की है। विद्या बालन की फिल्म का नाम है ' दो और दो प्यार' इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति नजर आने वाले हैं।

Image

Do aur Do Pyaar Poster

Do aur Do Pyaar Poster: विद्या बालन( Vidya Balan) और इलियाना डिक्रूज ( Ileana Dcruz) की अपकमिंग फिल्म 'दो और दो प्यार' का पोस्टर रिलीज हो गया है। विद्या बालन की नई फिल्म को लेकर लगातार बज़ बन रहा था। कुछ समय पहले विद्या बालन ने प्रतीक गांधी( Partik Gandhi) के तस्वीर साझा की थी जिसके बाद से उनकी फिल्म की घोषणा का फैंस इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब एलान हो गया है कि विद्या बालन जल्द ही इलियाना डिक्रूज के साथ नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होगी विद्या बालन की ये फिल्म

हाल ही में विद्या बालन ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए नई फिल्म की घोषणा की है। विद्या बालन की फिल्म का नाम है ' दो और दो प्यार' इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक गांधी( Partik Gandhi) , इलियाना डिक्रूज और सेंधिल राममूर्ति नजर आने वाले हैं। पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है, उनकी ये फिल्म 29 मार्च 2024 में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को तृषा गुहा ठाकुरता ने डायरेक्ट किया है यह उनकी डेब्यू फिल्म है जिसमें वह द लवर्स फिल्म की कहानी का हिन्दी वर्जन लेकर आ रही हैं। फिल्म की कहानी एक्स्ट्रा मैरीटियल अफेयर पर बनी है।

दो और दो प्यार के पोस्टर (Do aur Do Pyaar Poster) पर नजर डाले तो इसमें विद्या बालन सेंधिल राममूर्ति के साथ खड़ी दिखाई दे रही है वहीं इलियाना प्रतीक गांधी के साथ जोड़ी बनाए खड़ी है। पोस्टर साझा करते हुए स्टार्स की टीम ने लिखा है की इस सीजन प्यार को तुम्हें सरप्राइज़ करने दो, कन्जूम करने दो। बताते चले कि दो और दो प्यार फिल्म में पहली बार आपको ये जोड़िया देखने को मिलेगी, विद्या और इलियाना को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article