Vasudha: मेकर्स के नियम-कानून के कारण भाई की मौत से अंजान रहीं नौशीन अली सरदार, टूटे दिल से संभाल रही हैं परिवार

Nausheen Ali Sardar Remains Unaware of Brother Death Due To No Phone Policy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार इन दिनों सीरियल 'वसुधा' में नजर आ रही हैं। लेकिन सेट के नियम-कानून के कारण वो अपने भाई की मौत से ही अंजान रहीं। इस बात का खुलासा नौशीन से जुड़े सूत्रों ने किया है।

Nausheen Ali Sardar Remains Unaware of Brother Death Due To No Phone Policy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार ने सीरियल 'वसुधा' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की। नौशीन अली सरदार ने अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन कुछ दिनों पहले नौशीन अली सरदार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, उनके बड़े भाई का 16 सितंबर को निधन हो गया। हैरत की बात तो यह है कि वह आखिरी लम्हों में भी अपने भाई के साथ नहीं रह पाईं। सेट पर बनाए नियम-कानून के कारण वह मुश्किल घड़ी में वक्त पर अपने परिवार के पास नहीं पहुंच पाईं।

नौशीन अली सरदार (Nausheen Ali Sardar) की इस बात का खुलासा उनसे जुड़े सूत्रों ने किया है। बताया जा रहा है कि 'नो फोन पॉलिसी' के कारण नौशीन अली सरदार को भाई की मौत के दो घंटे बाद सूचना मिली, जिससे वह परेशान हो गईं और तुरंत घर के लिए रवाना हुईं। 'वसुधा' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस अभी तक भाई के निधन के गम से नहीं उबर पाई हैं। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में नौशीन अली सरदार अपनी मां और भाभी का ख्याल रख रही हैं।

End of Feed