टीवी मसाला

Urofi Javed की इस बटरफ्लाई ड्रेस की कीमत जान खड़े हो जाएंगे कान, बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रही एक्ट्रेस

Urofi Javed want to Sell Butterfly Dress: उर्फी जावेद( Urofi Javed) ने कल सोशल मीडिया पर अपनी और फैंस की फेवरेट ड्रेस बटरफ्लाई ड्रेस को बेचने का फैसला किया है। ये वही ड्रेस है जिसने हर जगह आग लगा दी थी, मेट गाला के इवेंट में हॉलिवुड स्टार्स ने भी इसे कॉपी किया था।

Image

Urofi Javed want to Sell Butterfly Dress

Urofi Javed want to Sell Butterfly Dress: सोशल मीडिया क्वीन और इंडस्ट्री की अनोखी अभिनेत्री उर्फी जावेद( Urofi Javed) अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती है। उर्फी जावेद की हैंडमेड ड्रेस ही उनकी पहचान है जो इन्टरनेट पर तबाही मचा देती है। उर्फी जावेद जब कोई नया लुक ट्राइ करती है वह फैंस को इतना पसंद आता है कि लोग इसे खरीदने की मांग करने लगते हैं। अब ऐसा लगता है उर्फी जावेद ने अपने फैंस की बात सुन ली हो और अपनी सबसे वायरल ड्रेस बटरफ्लाई ड्रेस( Urofi Javed Butterfly Dress) को बेचने का मन बना लिया।

उर्फी जावेद( Urofi Javed) ने कल सोशल मीडिया पर अपनी और फैंस की फेवरेट ड्रेस बटरफ्लाई ड्रेस को बेचने का फैसला किया है। ये वही ड्रेस है जिसने हर जगह आग लगा दी थी, मेट गाला के इवेंट में हॉलिवुड स्टार्स ने भी इसे कॉपी किया था। इस ड्रेस के बाद लोगों ने उर्फी को सबसे टैलेंटेड बताया था । उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी इसी ड्रेस की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आप सबकी पसंदीदा ड्रेस जिसे सभी ने खूब पसंद किया था मैंने इसे बेचने का मन बना लिया है। अभिनेत्री ने इस ड्रेस की कीमत भी लिखी जिसे जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। एक्ट्रेस ने लिखा कि इस ड्रेस की कीमत " 3 करोड़ , 66 लाख, 99 हजार " है। इतनी ज्यादा कीमत एक ड्रेस की देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया।

मजेदार कमेंट्स:

उर्फी जावेद( Urofi Javed) की इस पोस्ट पर मजेदार कमेन्ट देखने को मिल रहे हैं। कोई कीमत को देखकर हिल गया है तो कोई चुटकी लेते हुए कह रहा है कि ठीक-ठीक लगा लो। एक यूजर ने कमेन्ट में लिखा 150 रुपए देगा। आपको उर्फी जावेद की इस ड्रेस की कीमत जानकर कैसा लगा हमें कमेन्ट में जरूर बताए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article