टीवी मसाला

Urfi Javed ने पहनी पीछे से फटी हुई पैंट, Video देख लोग बोले 'मैडम कुछ तो शर्म...'

Urfi Javed Backless Pant: अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनकी पैंट पीछे से फटी हुई नजर आ रही है। उर्फी जावेद की ये वीडियो लोगों के बीच वायरल हो रही है और लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। कई लोग उर्फी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।

Image

Urfi Javed ने पहनी पीछे से फटी हुई ड्रेस, Video देख लोग बोले 'मैडम कुछ तो शर्म...'

Urfi Javed Backless Pant: टीवी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) लम्बे समय से अपनी बोल्ड ड्रेसेस को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी जावेद इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिनमें वो ऐसी ड्रेसेस पहने नजर आती हैं कि लोगों की आंखें खुली रह जाती हैं। उर्फी जावेद ने आज भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसके शुरुआती चंद सेकेंड लोगों को चौंका रहे हैं क्योंकि इनमें उर्फी जावेद का बदन पूरी तरह से ढका हुआ था। हालांकि जैसे ही वीडियो आगे बढ़ती है, लोग भौचक्के रह जाते हैं और सिर पकड़ लेते हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि उर्फी जावेद की इस वीडियो में ऐसा क्या है कि लोग सिर पकड़ रहे हैं तो बता दें कि उर्फी जावेद वीडियो में शर्ट और पैंट पहने दिख रही हैं। उर्फी जावेद को ऐसे कपड़े पहने देख लोग खुश होते हैं लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान तब उड़ जाती है जब उर्फी जावेद की वीडियो आगे बढ़ती है और उनकी पैंट का पूरा डिजाइन नजर आता है। वीडियो में उर्फी जावेद की ड्रेस पीछे से पूरी तरह से फटी नजर आती है। फटी हुई पैंट को देख लोगों के चेहरे का रंग उड़ जाता है और वो सिर पकड़ लेते हैं।

उर्फी जावेद की ये लेटेस्ट वीडियो देख लोग बोल रहे हैं कि अदाकारा कभी भी नहीं सुधर सकती हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'ये लड़की कभी नहीं सुधरेगी। इसे विवाद खड़े करने का चस्का चढ़ गया है और ये अब नहीं रुकेगी।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'ये क्या बजतमीजी है... ऐसे कपड़े कौन पहनता है भाई?' उर्फी जावेद की ड्रेसेस अक्सर इंटरनेट पर विवाद खड़ा कर देती हैं। उनकी नई वीडियो की वजह से एक बार फिर से बवाल मच गया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article