टीवी मसाला

एयरपोर्ट पर चेहरे को मास्क से छिपाए नजर आईं Urfi Javed, सूजा मुंह देख फैंस की अटकी सांसे

Urfi Javed Spotted At Airport: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था। एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज देते हुए कहा कि उनकी हालत खराब है। एक्ट्रेस का चेहरा सूजा हुआ नजर आया।

Image

Urfi Javed (credit Pic: Instagram)

Urfi Javed Viral Video At Airport: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद (Urfi Javed) को उनके अतंरगी आउटफिट की वजह से पहचान मिली थीं। उर्फी को अजीबोगरीब कपड़े पहनने के लिए काफी ट्रोल भी किया जाता है। वहीं, अब उनके फैशन स्टेटमेंट को लोग काफी पसंद करते हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भी उर्फी के स्टाइलिश आउटफिट की तारीफ कर चुके हैं। एक्ट्रेस को अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से अब अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एयपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था। ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 में नजर आएंगी Kiara Advani! कार्तिक आर्यन ने फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर दिया बड़ा अपेडट

एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज देते हुए कहा, मेरी हालत खराब है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस येलो कलर के टॉप और ब्लू कलर की जींस में दिखाई दी। एक्ट्रेस ने आंखों पर काला चश्मा लगाया था और चेहरे को मास्क से ढका हुआ था। पैपराजी ने उर्फी से पोज देने के लिए कहा।

एयरपोर्ट पर नजर आईं उर्फी जावेद

एक्ट्रेस ने वैसा ही किया भी। एक्ट्रेस का चेहरा सूजा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि उर्फी के चेहरे पर सूजन क्यों आई है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। उर्फी के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, उर्फी वो भी पूरे कपड़े में बहुत अच्छी लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, उर्फी के चेहरे को क्या हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा, उर्फी ने फिर से कोई गलत ट्रीटमेंट करवा लिया क्या।

अमेजन प्राइम पर उर्फी का शो फॉलो करलो यार स्ट्रीम हो चुका है। शो में एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने खुद बताया था कि उन्होंने बोटॉक्स और लिप फिलर करवाया है। इस वजह से उनके चेहरे में थोड़ा सा भी कुछ होता है वो फौरन डॉक्टर के पास पहुंच जाती हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article