अयोध्यावासियों को 'स्वार्थी' कहने पर सुनील लहरी को उर्फी जावेद का जवाब, पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ

Urfi Javed Slams Sunil Lahri For Calling Ayodhya Citizen Selfish: 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल अदा करने वाले सुनील लहरी ने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए वहां के वासियों को 'मतलबी' कहा। उनकी इस बात को लेकर अब एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने उन्हें पाठ पढ़ाया है।

Urfi Javed Slams Sunil Lahri For Calling Ayodhya Citizen Selfish: लोकसभा चुनाव 2024 में अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। इस बात को लेकर काफी लोग अयोध्यावासियों पर तंज कस रहे हैं। यहां तक कि 'रामायण' (Ramayan) में लक्ष्मण का रोल अदा करने वाले सुनिल लहरी ने भी अयोध्यावासियों को मतलबी कहा, क्योंकि उन्होंने राम मंदिर बनने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दिया। सुनील लहरी की इस बात पर अब उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने उन्हें लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर सुनील लहरी (Sunil Lahri) की बात पर तंज कसा।

सुनील लहरी को उर्फी जावेद ने दिया करारा जवाब

End of Feed