टीवी मसाला

थायलैंड में Kushal Tandon ने Shivangi Joshi के गालों पर किया किस, वीडियो देख फैंस हुए बेताब

Kushal Tandon Kissing Shivangi Joshi Cheeks: टीवी इंडस्ट्री के रुमर्ड कपल शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशल टंडन इन दिनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच दोनों से जुड़ी एक वीडियो सामने आई है जिसमें कुशल शिवांगी के गालों पर किस करते हुए नजर आए।

Image

Kushal Tandon Kissing Shivangi Joshi Cheeks

Kushal Tandon Kissing Shivangi Joshi Cheeks: टीवी सीरियल बरसातें में ऑनस्क्रीन रोमांस कर आग लगा चुके कुशल टंडन और शिवांगी जोशी कई समय से अपने रिलेशनशिप के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों से जुड़ी तमाम वीडियो और तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुशल एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को गालों पर किस कर रहे हैं। ऐसे में यह साफ हो गया है की यह ऑनस्क्रीन कपल असल जिंदगी में कपल हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

इंस्टाग्राम पर बरसातें सीरियल के फैन पेज ने एक वीडियो पोस्ट की जिसमें कुशल टंडन (Kushal Tandon) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) साथ बैठे हुए नजर आए। वीडियो में आगे देखा गया की एक्टर शिवांगी को गालों पर किस भी करते हैं। दोनों को एक दूसरे के साथ रोमांटिक होता हुआ देखा गया, जो काफी क्यूट लग रहा था। फैंस के बीच ये वीडियो वायरल हो रहा है और इस कपल के लिए काफी खुश भी हैं। यह वीडियो उस वक्त की है जब कपल वेकेशन पर बॉक्सिंग मैच देखने थायलैंड पहुंचे थे। फैंस ने हर कपल की तरह इन्हे भी #Kushiv नाम दिया है।

तमाम वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद भी कपल ने अब तक सरेआम अपने रिश्ते को कबूला नहीं है। दोनों की पहले लव लाइफ की बात करें तो शिवांगी का नाम मोहसिन खान से जुड़ा था जो ये रिश्ता क्या कहलाता है में को एक्टर थे। वहीं दूसरी तरफ कुशल टंडन ने एक्ट्रेस गौहर खान को कई सालों तक डेट किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article