टीवी मसाला

Urfi Javed इस सोशल मीडिया सेंसेशन के साथ रचाएंगी शादी, जमाने के सामने किया किस और थामा एक-दूजे का हाथ

Urfi Javed Ready To Marry With This Social Media Sensation: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। हाल ही में उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सोशल मीडिया सेंसेशन को किस करती नजर आईं।

Image

उर्फी जावेद इस सोशल मीडिया सेंसेशन के साथ करेंगी शादी?

Urfi Javed Ready To Marry With This Social Media Sensation: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी एक्टिंग से तो इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश की ही। लेकिन उन्हें उनकी ड्रेसिंग सेंस के लिए खूब जाना जाता है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) का स्टाइल ऐसा है कि लोग उन्हें मेटगाला और कान्स में देखने की तमन्ना रखते हैं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में उर्फी जावेद अपनी ड्रेस के लिए नहीं बल्कि शादी की बात के लिए चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उर्फी जावेद सरेआम एक सोशल मीडिया सेंसेशन को किस करती नजर आईं। इतना ही नहीं, दोनों ने मीडिया के सामने शादी की बात भी कही।

वह सोशल मीडिया सेंसेशन कोई और नहीं बल्कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) यानी ओरहान अवात्रामणि हैं जिन्हें हर बॉलीवुड पार्टीज में देखा जाता है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) और ऑरी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दिया कि दोनों कैमरे के सामने साथ में पोज करते दिखाई दिये। यहां तक कि उर्फी जावेद ने ऑरी को किस भी किया। वीडियो में पैपराजी उन्हें साथ देख ऑरी से पूछते नजर आए, "आप शादी करेंगे क्या उर्फी से?" इसपर ओरहान अवात्रामणि ने कहा, "क्यों नहीं? उर्फी से कौन शादी नहीं करेगा?" ऑरी की इस बात के बाद उर्फी जावेद उन्हें देख हंसती नजर आईं। वहीं उर्फी जावेद ने भी पैपराजियों की क्लास लेते हुए कहा, "तुम्हें बड़ा पड़ी है मेरी शादी की।" बता दें कि वीडियो में उर्फी जावेद प्रिंटेड ग्रीन ड्रेस में नजर आईं तो वहीं ऑरी मरून आउटफिट में दिखाई दिये।

उर्फी जावेद और ऑरी को साथ देख फैंस की भी बढ़ी एक्साइटमेंट

उर्फी जावेद (Urfi Javed) और ऑरी (Orry) का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, "पता नहीं क्यों, लेकिन पहली बार ये दोनों मुझे एक-दूजे के साथ अच्छे लग रहे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "दोनों सही हो एक-दूसरे के लिए, कर लो शादी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article