Urfi Javed Magic Dress: बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर अपने नए लुक से खूब चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद के नए-नए लुक लोगों को हैरान कर देती हैं। कई बार उर्फी जावेद के लुक को देख लोग भड़क जाते हैं, तो कभी एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। इसी बीच उर्फी जावेद का का नया लुक सामने आया है। उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद लोग देखते ही रह गया। तो चलिए देखते हैं उर्फी जावेद का नया लुक जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।
उर्फी जावेद के नए लुक ने खींचा ध्यान
ए्क्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर अपने नए लुक के साथ फैंस के बीच आ गई हैं। उर्फी जावेद का नया अब तक का सबसे अनोखा लुक है। उर्फी जावेद इस बार एक मैजिक ड्रेस पहने दिखाई दीं। उर्फी जावेद की इस ड्रेस को देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। उर्फी जावेद ने पैप्स के सामने अपनी ड्रेस के जादू भी दिखाया। उर्फी जावेद एक ब्लैक कलर का गाउन पहने दिखाई दीं। इस गाउन पर पत्ते बने हुए थे। जो अपने आप खुल रहे थे और बंद हो रहे थे। इस दौरान उर्फी जावेद के गाउन से कुछ नकली फूल भी गिरे। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है उर्फी जावेद का ये मैजिक लुक।
ड्रेस देख लोगों ने दिया ये रिएक्शन
उर्फी जावेद की इस ड्रेस को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'अरे दीदी ये क्या पहन लिया'। दूसरे यूजर ने लिखा 'लगता है उर्फी जावेद सुधर गई।' इसके अलावा कई यूजर्स उर्फी जावेद की इस ड्रेस की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। यूजर्स ने ड्रेस को लेकर लिखा की ये अच्छा था।
