Urfi Javed के नए लुक को देख लोगों ने पकड़ माथा, ड्रेस को बताया 'टीवी एंटीना'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 16, 2024, 05:43 PM IST

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। उर्फी जावेद ने मेट गाला और कांस के स्टार्स के लुक को भी फेल कर दिया है। उर्फी जावेद अपने नए लुक को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं।

Urfi Javed New Look: बिग बॉस ओटीटी से नाम कमाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद के एक के बाद एक नए लुक में नजर आती हैं। उर्फी जावेद के नए लुक को देखने के बाद कभी लोग हैरान जाते हैं, तो अपना माथा पकड़ लेते हैं। इसी बीच उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है। उर्फी जावेद के नए लुक ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया। उर्फी जावेद के नए लुक को देखने के बाद आप मेट गाला और कांस के स्टार्स के लुक को भूल जाएंगे।

Urfi Javed New Look Trolled

Instagram

उर्फी जावेद के नए लुक ने काटा गदर

उर्फी जावेद अभी हाल ही में अपने नए लुक में स्पॉट हुईं। इस बार उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा पहन रखा था जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ही देखते रह गए। उर्फी जावेद एक पर्पल कलर की ड्रेस पहने दिखाई दीं। पर्पल कलर की इस टाइट ड्रेस के साथ उर्फी जावेद ने एक चीज अजीब सी कैरी की हुई थी। जो उर्फी जावेद के लुक को यूनिक बना रही है। उर्फी जावेद के इस लुक की तुलना मेट गाला और कांस के स्टार्स के लुक से की जा रही है। उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed