Urfi Javed जल्द लॉन्च करने वाली थीं अपना ब्रैंड, आखिरी मौके पर को-फाउंडर ने दिया एक्ट्रेस को धोखा

Urfi Javed Brand Deal Got Canceled: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को अपनी प्रोफेशनल लाइफ का एक बड़ा अपडेट दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वो जल्द ही एक खुद का ब्रैंड लॉन्च करने वाली थीं लेकिन को-फाउन्डर ने आखिरी मौके पर डील कैंसल कर दी।

Urfi Javed Brand Deal: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएसर उर्फी जावेद अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी अपने इनोवेटिव ड्रेसेज से बड़े-बड़े डिजाइनर्स को टक्कर देती हैं। बढ़ती फैन फालोइंग ने उर्फी को फैशन इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा तक बना दिया। इस बीच सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर हाल ही में हुई आपबीती के बारे में बताया। उर्फी अपना एक ब्रैंड लॉन्च करने जा रही थी लेकिन आखरी मौके पर को फाउंडर ने इस डील को कैंसल कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Urfi Javed Brand Deal Got Canceled

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो एक ब्रैंड लॉन्च करने वाली थीं लेकिन आखिरी मौके पर को फाउंडर ने डील से हाथ खींच लिए। अपने को फाउंडर पर भड़कते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं कि 'मेरा शो (फॉलो कर लो यार) देखने वाले सभी लोगों के लिए एक छोटी सी लाइफ अपडेट, फॉलो कर लो यार, मैं अपना खुद का ब्रांड शुरू करने जा रही थी। एक को-फाउंडर मिला, सब कुछ अच्छा लग रहा था। सब डॉटस साइन करने के बाद को-फाउन्डर ने लास्ट मोमेंट पर डील कैंसल कर दी क्यूंकी बोर्ड टर्म्स और कंडीशन से सहमत नहीं थे।'

End of Feed