गर्मी से परेशान Urfi Javed ने करवाया मुंडन? यूजर्स ने कहा- 'ये क्या हो गया दीदी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 13, 2024, 03:12 PM IST

Urfi Javed Bald Look: उर्फी जावेद का अभी हाल में नया लुक सामने आया है। इस नए लुक में उर्फी जावेद के सिर पर एक भी बाल नहीं दिखाई दे रहे हैं। उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद लोग हौरान हो गए हैं।

Urfi Javed Bald Look: बिग बॉस ओटीटी से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने नए-नए लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद के नए-नए लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। कभी उर्फी जावेद किसी खाने की चीज से अपनी ड्रेस बना लेती हैं, तो कभी कुछ ऐसा पहन लेती हैं जिसे देखने के बाद लोगों का सिर घूमने लगता है। इन सब के बाद अब उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है। उर्फी जावेद के नए लुक देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला ही रह गया। तो चलिए देखते इस बार उर्फी जावेद किस लुक में नजर आईं।

Urfi Javed Bald Look

Instagram

टकली हुईं उर्फी जावेद?

उर्फी जावेद एक बार फिर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उर्फी जावेद ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई तस्वीर शेयर की हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर में उर्फी जावेद के सिर पर एक भी बाल नहीं दिखाई दे रहा है। उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद बस लोग देखते ही रह गए। उर्फी जावेद का ये बाल्ड लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें उर्फी जावेद की इस तस्वीर को ध्यान से देखने पर पता चल रहा है कि ये तस्वीर एडिट की गई है। उर्फी जावेद की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।

End of Feed