Upcoming TV Shows: Bigg Boss 20 के बाद TV पर बैक-टू-बैक धमाका करेंगे ये 5 शोज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज

Upcoming TV Shows: टीवी पर बिग बॉस 20 शुरू हो गया है, लेकिन एंटरटेनमेंट यहीं खत्म नहीं हुआ। आने वाले दिनों में टीवी पर बैक टू बैक शोज शुरू होने वाले हैं। आइए आपको उनके नाम बताते हैं।

Upcoming TV Shows: टीवी पर एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ चुका है। सलमान खान का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का 20वां सीजन आ चुका है। इस शो के जरिए दर्शकों कॉमडी और टास्क के साथ ढेर सारी लड़ाइयां देखने के लिए मिलेगा, जिससे दर्शक कभी बोर नहीं होंगे, लेकिन टीवी पर दर्शकों के एंटरटेनमेंट के और भी इंतजाम किए हुए हैं। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के बाद टीवी पर बैक टू बैक कई सारे टीवी शोज शुरू होने वाले हैं, जिसमें ड्रामा होगा और इमोशंस भी होंगे। आइए आपको टीवी के अपकमिंग पांच सीरियल्स के नाम बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'शिव भाई को दबा मत देना', पैपराजी के कमेंट से भड़कीं Anjali Anand, गुस्से में लाल होकर यूं सुनाई खरी खोटी

Upcoming TV Shows

Upcoming TV Shows (photo credit- instagram)

    व्हील ऑफ फॉर्च्यून सीजन 2 (Wheel Of Fortune)

    अक्षय कुमार का गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का सीजन 2 धमाके करने के लिए जल्द ही आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस शो के दूसरे सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं और जल्द ही इस शो के दूसरे सीजन का ऐलान हो जाएगा। बता दें कि इस शो में कंटेस्टेंट्स को पॉपुलर पजल को सुलझाना होता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर संग तुलना पर भड़के Shalin Bhanot, ट्रोल्स पर बोले- मैं एक ही हूं...

    इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत (India Ke Top 1%)

    इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत भी आने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये एक रियलिटी शो है, जिसे अनिल कपूर होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो के कई सारे प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसमें शो का कॉन्सेप्ट समझाया गया है। ये शो 19 सितंबर से धमाका करेगा।

    क्वीन (Queen)

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से घर घर में पॉपुलर हुई शगुन शर्मा अपने नए शो के साथ आ रही हैं। इस शो का नाम क्वीन है, जिसकी कहानी एक बाहुबली नेता और एक मासूम लड़की की है। शो का प्रोमो आ चुका है और ये शो कलर्स पर टेलीकास्ट होगा।

    पति पत्नी और पंगा 2 (Pati Patni Aur Panga 2)

    इस लिस्ट में टीवी का कॉमेडी से भरपूर रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा 2 भी है। भारती सिंह के इस रियलिटी शो का पहला सीजन शानदार रहा। अब मेकर्स दूसरे सीजन की तैयारी कर रहे हैं। इस शो के लिए टीवी के कई स्टार कपल्स को अप्रोच किया गया है।

    शायद यही है प्यार

    अदिति देव शर्मा और दक्ष पुरी स्टारर सीरियल शायद यही है प्यार टीवी पर टेलीकास्ट होने के लिए तैयार है। शो के कई सारे प्रोमो आ चुके हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आई। ये शो 28 सितंबर से कलर्स पर टेलीकास्ट होगा।

    End of Feed