टीवी मसाला

Bigg Boss 18 की TRP को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने किया Uorfi Javed को अप्रोच, अब घर बनेगा जंग का मैदान

Uorfi Javed approached for Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। अक्टूबर में प्रीमियर होने वाला यह इस शो के भाग लेने वाले कन्टेस्टन्ट के नाम आए दिन आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि सोशल मीडिया सेन्सेशन Uorfi Javed को शो के लिए अप्रोच किया गया है।

Image

Uorfi Javed approached for Bigg Boss 18

Uorfi Javed approached for Bigg Boss 18: कलर्स टीवी औरसलमान खान के सबसे विवादित शो बिग बॉस 18 को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 से नाखुश फैंस बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आए दिन शो में भाग लेने वाले कन्टेस्टन्ट के नाम सामने आते रहते हैं। इस सीजन को रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स भी पूरी जद्दोजहत में लगे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है अक्टूबर से यह जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने लगेगा। अब इस बीच खबर सामने आ रही है कि सोशल मीडिया सेन्सेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) को शो के लिए अप्रोच किया गया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालती हैं।

जब से बग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर खबरें तेज हुई हैं कन्टेस्टन्ट के नाम सामने आ रहे हैं। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि उर्फी जावेद (Uorfi Javed) शो में भाग लेने वाली हैं। मेकर्स ने शो को रोमांचक बनाने के लिए अभिनेत्री को अप्रोच किया है। उर्फी अपने बोल्ड अंदाज और फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। लेकिन उर्फी अपने अतरंगी फैशन के चलते अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर बनी रहती है। अब देखना है कि बिग बॉस 18 में एक्ट्रेस क्या तूफान लाती हैं।

इस बीच आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने बिग बॉस 18 से पहले बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में भाग लिया थ। उर्फी के अलावा जिन सितारों को शो के अप्रोच किया गया है उनका नाम है "अर्जुन बिजलानी, करण पटेल, समीर रेड्डी, सुरभि ज्योति, पूजा शर्मा, शोएब इब्राहीम आदि।हालांकि अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक रूप से कोई लिस्ट जारी नहीं की है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article