टीवी मसाला

Himanshi - Asim के ब्रेकअप पर भाई Umar Riaz ने किया खुलासा, कहा- यह बस एक ब्रेकअप है कोई डिवोर्स नहीं ....

Umar Riaz Talk about Brother Breakup : असीम रियाज़( Asim Riaz) के भाई उमर रियाज़( Umar Riaz) ने आखिरकार अपने भाई और हिमांशी खुराना( Himanshi Khurana) के ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उमर ने कहा कि ये फैसला दोनों की पर्सनल लाइफ का है

Image

Umar Riaz Talk about Brother Breakup

Umar Riaz Talk about Brother Breakup : बिग बॉस 15 फेम कपल असीम रियाज़( Asim Riaz) और हिमांशी खुराना( Himanshi Khurana) हाल ही में अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। 4 साल के रिश्ते के खत्म होने पर फैंस को बहुत बुरा लगा था जिसके बाद ट्रोलर्स ने दोनों को खूब ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब ब्रेकअप की इन खबरों पर असीम के भाई उमर रियाज़ ( Umar Riaz) ने चुप्पी तोड़ी है। अपने भाई के रिश्ते टूटने पर बात करते हुए कहा

असीम रियाज़ ( Asim Riaz) के भाई उमर रियाज़( Umar Riaz) ने आखिरकार अपने भाई और हिमांशी खुराना( Himanshi Khurana) के ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उमर ने कहा कि ये फैसला दोनों की पर्सनल लाइफ का है, दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ा है। उन्होंने आग कहा कि हर चीज के पीछे कोई न कोई कारण होता है उनके ब्रेकअप के पीछे भी कारण है, लोग कई बार भगवान को भी भूल जाते हैं फिर पार्टनर क्या है। उनकी कोई शादी नहीं हुई थी, इसे दोनों के ऊपर छोड़ देना चाहिए। उमर ने आगे कहा कि असीम-हिमांशी के ब्रेकअप को इतना बड़ा नहीं बनाना चाहिए यह केवल एक ब्रेकअप है कोई डिवोर्स नहीं। दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं उनका परिवार अलग है रीति-रिवाज अलग है। ये सभी चीज एक रिश्ते में जरूरी होती हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले हिमांशी खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रेकअप का खुलासा किया था। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि हम इस रिश्ते तोड़ रहे हैं इसके पीछे उन्होंने वजह अपना धर्म बताया था। हिमांशी जहां सिख धर्म से संबंध रखती है वहीं असीम (Asim Riaz) मुस्लिम परिवार से हैं। यह कारण बताते हुए टीवी के पॉपुलर कपल का ब्रेकअप हुआ था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article