Lock Upp 2 में आएंगे Umar Riaz और Divya Agarwal, मिला कंगना रनौत के शो का ऑफर?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 26, 2023, 09:31 AM IST

Umar Riaz and Divya Agarwal will join Kangana Ranaut show Lock Upp 2?: बिग बॉस खबरी के इंस्टाग्राम हैंडल का दावा है कि उमर रियाज, कंगना रनौत शो के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने इसके लिए सभी साइन भी कर लिए हैं। वहीं दिव्या अग्रवाल भी इस बार रियलिटी शो में एंट्री कर सकती हैं।

Kangana Ranaut Reality show Lock Upp 2 Update?: रियलिटी शो Lock Upp 2 चर्चाओं में हैं। कंगना रनौत के शो में इस बार कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे इसको लेकर काफी एक्साइटमेंट है, शो में आने के लिए बहुत सारे नाम सामने आ रहे हैं। इन कुछ नामों में शिव ठाकरे, प्रतीक सहजपाल, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, एमिवे बंटाई शामिल हैं। अब ताजा नाम बिग बॉस 14 के एक्स कंटेस्टेंट उमर रियाज और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल का सामने आया है।

lock upp 2 Update

बिग बॉस खबरी के इंस्टाग्राम हैंडल का दावा है कि उमर रियाज, कंगना रनौत शो के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने इसके लिए सभी साइन भी कर लिए हैं। वहीं खानदानी ज्वेलरी को लेकर वरुण सूद की बहन के साथ अपनी बुरी लड़ाई को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं दिव्या अग्रवाल भी इस बार रियलिटी शो में एंट्री कर सकती हैं। वरुण सूद से अलग होने के बाद दिव्या को काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है और हो सकता है कि लॉक अप में उनकी एंट्री वि को बदलने का प्रयास होगा। क्योंकि वह अभी सबसे विवादास्पद टीवी अभिनेत्री हैं। दिव्या और वरुण के ब्रेकअप ने प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया था और सभी सोच रहे हैं कि दोनों के बीच क्या गलत हुआ।

End of Feed