टीवी मसाला

TV NEWS 5 February 2024: BB 17 के इन कंटेस्टेंट ने किया तिरंगे के अपमान, ब्रेकअप के बाद Asim Riaz ने रिलीज किया गाना

TOP TV 5 NEWS OF TODAY: टीवी जगत में आज कई बड़ी खबरें सुनने को मिली, जिसमें बिग बॉस 17 के इन 3 कंटेस्टेंट ने तिरंगे का अपमान किया। वहीं दूसरी तरफ असीम रियाज ने अपने नए गाने का टाइटल रिलीज किया। जानिए आज की पांच बड़ी खबरें टाइम्स नाउ नवभारत की सी खास रिपोर्ट में।

Image

TV NEWS 5 February 2024

TOP TV 5 NEWS: टीवी की दुनिया में आज भी काफी कुछ चल रहा है। टीवी सितारे सुबह से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर असीम रियाज़ ने अपने आने वाले सांग का टाइटल रिलीज किया है। वहीं दूसरी तरफ अपने बोल्ड फोटोशूट से रुबीना दिलैक को लोग ट्रोल कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज टीवी इंडस्ट्री में क्या क्या चल रहा है।

बिग बॉस 17 के इन कंटेस्टेंट पर आग बबूला हुए लोग

आज सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिसमें बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके सनी आर्य, तहलका और समेत जुरेल साथ नजर आए। लेकिन वीडियो में देखा गया की गाड़ी के बोनट पर तिरंगा छापा हुआ था, जिसपर तीनो खड़े हुए थे। ऐसे में लोग तीनो पर भड़कते हुए ट्रोल कर रहे हैं और तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।

असीम रियाज ने रिलीज किया गाने का टाइटल

बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट रह चुके असीम रियाज अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक्टर और सिंगर ने अपनी अपकमिंग सांग का टाइटल चली गई नाम रखा है। लोगों का कहना है की ये गाना असीम ने अपने और हिमांशी के हुए ब्रेकअप को लेकर लिखा है।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन पर टूटा दुखों का पहाड़

बिग बॉस 17 से बाहर आकर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के करीबी का निधन हुआ है। दरअसल इस कपल ने अपने पेट को खो दिया है, जिसके लिए उन्होएँ पोस्ट भी शेयर किया था।

रुबीना दिलैक पर भड़के लोग

हाल ही में रुबीना दिलैक ने प्रेग्नेंसी के बाद बोल्ड फोटोशूट कराया, जिसमें उन्होंने अपनी फिगर भी दिखाया। लेकिन जहां कई लोगोने ने उनकी तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ कई यूजर ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

अंकिता पर हाथ उठाने को लेकर विक्की जैन ने दी सफाई

अंकिता पर हाथ उठाने को लेकर विक्की जैन ने कहा कि क्लिप देखने के बाद मुझे लगा की मैं गुस्सा हो गया था तभी मैंने अपनी वाइफ की तरफ चार्ज किया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article