Tv celebs who performed Umrah: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) हाल ही में उमराह (Umrah) करने मक्का यानी साउदी अरब गई हैं, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही एक्टर अली गोनी और आसिम रियाज भी हाल ही में उमराह करने गए हैं, जहां से दोनों ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस समय रमजान के मौके पर उमराह करने जाता काफी अच्छा माना जाता है। सोशल मीडिया पर इन एक्टर्स के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस बीच उमराह जाने के लिए टीवी एक्ट्रेस हिना खान को काफी ट्रोल भी किया गया है। उनपर फैंस ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। गौहर खान से लेकर अली गोनी और आसिम रियाज तक ऐसे कई सितारे हैं जो उमराह करने जा चुके हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।
tv celebs who performed umrah
सना खान
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सना खान अब खुद को एक्टिंग की दुनियां से दूर कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने नवम्बर 2020 को बिजनसमैन और मौलाना मुफ्ती अनस सईद संग शादी रचाई थी। इसके साथ ही कुछ समय पहले वह अपने पति के साथ सना खान उमराह करने के लिए भी गई थीं। सोशल मीडिया पर दोनों की उमराह की फोटोज काफी वायरल हुई थीं।
जन्नत जुबैर और आयान जुबैर
tv celebs who performed umrah
टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया आइकॉन जन्नत जुबैर अपने भाई के साथ उमराह करने गई थीं। जन्नत की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। छोटी सी उम्र में उमराह करने के लिए जन्नत जुबैर की काफी तारीफ भी की गई थी। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी अधिक है।
आसिम रियाज और अली गोनी
tv celebs who performed umrah
टीवी एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज और अली गोनी भी हाल ही में उमराह करने के लिए साउदी अरब के मक्का मदीना गए हैं। दोनों की आपसी दोस्ती की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। रमजान के मौके पर दोनों ने उमराह करने का फैसला किया है। जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
हिना खान
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान (Hina Khan) भी हाल ही में उमराह करने के लिए गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि मुझे उमराह करने जाने के लिए भी काफी भला बुरा कहा जा रहा है, हालांकि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। भगवान सब को अच्छी बुद्धी दे।
गौहर खान
टीवी एक्ट्रेस गौहर खान शादी के बाद अपने पति जैद दरबार के साथ उमराह करने के लिए गई हैं। जिसके साथ ही दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी फैंस की दी है। सोशल मीडिया पर उमराह करने के लिए गौहर खान की जमकर तारीफ की जा रही है।
राखी सावंत
एक्ट्रेस राखी सावंत के जीवन में इस साल काफी कुछ हो रहा है, उन्होंने शादी रचाई, अपनी मां को खो दिया फिर उनकी शादी भी टूट गई। इन सब के बीच वह उमराह करने गई थीं। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी पसंद की हैं। हालांकि कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे।
