Abdu Rozik-MC Stan Fight: बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टैन (MC Stan) और कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के बीच दरार आ गई है, जिसके साथ ही अब अब्दु रोजिक ने भी साफ कर दिया है कि बिग बॉस से निकलने के बाद ही मंडली भी खत्म हो गई है। अब्दु ने अपने बिग बॉस के दोस्त एमसी स्टैन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब्दु ने कुछ समय पहले मीडिया के सामने इस बात को रखा है कि बिग बॉस के बाद अब कोई मंंडली नहीं है। एमसी स्टैन घमंड के चलते उनका फोन तक नहीं उठाते हैं। दोनों के इस झगड़े पर कई बिग बॉस कंटेस्टेंट रिएक्ट कर चुके हैं। अब बिग बॉस 16 की दूसरी रनर अप प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रियंका ने दोनों के झगड़े में मजे लेते हुए कहा कि दोनों आज लड़ रहे होंगे और कल फिर एक साथ वापस आ जाएंगे। आइए एक बार प्रियंका के रिएक्शन पर नजर डालते हैं।
'दूसरों के घर के बारे में क्यों बोलू?'
हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी एक इवेंट में नजर आई हैं, जहां उनसे एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक की लड़ाई को लेकर पूछा गया है। इस पर रिेएक्ट करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं दूसरों के घर के बारे में क्यों बोलूं और क्या ही बोलूं। आज दोनों एक दूसरे से लड़ रहे हैं, तो कल फिर एक साथ सहमति कर लेंगे। इसलिए मुझे नहीं लगता कि दोनों की लड़ाई पर बोलने का कोई फायदा है।
फैंस ने किया ट्रोल
प्रियंका चौधरी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस के घर से निकलते ही तुम्हारा व्यक्तित्व बदल गया है। पहले तो सब के मुद्दों में घुसती थीं, अब क्या हो गया?'
