Khatron Ke Khiladi 13: एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) एक बार फिर चर्चा में है। एक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे। एक्टर ने कुछ समय पहले विदेश जाने के लिए कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। कोर्ट ने शीजान को शो की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जाने की परमिशन दे दी है। एक्टर शो में सरप्राइज एलिमेंट होने वाले है।
शीजान के वकील ने कहा था कि मैं कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्हें कमाने का मौका दिया है। लेकिन अब तुनिषा की मां वनीता ने चैनल और एंडोमॉल को लीगल नोटिस भेजा है। तुनीषा की मां ने शीजान को शो में बतौर कंटेस्टेंट लिए जाने पर नराजगी जताई है।
तुनिषा की मां ने किया चैनल पर केस
तुनिषा की मां ने अपने बयान में कहा कि चैनल गलत कर रहा है। शीजान के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज है और पुलिस ने 506 पेज की चार्जशीट दर्ज की है। वनीता का कहना है कि शीजान को खतरों के खिलाड़ी 13 जैसा बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं मिलना चाहिए। लोग टीवी स्टार्स को अपना आइडल मानते हैं। तुनिषा की मां का कहना है कि शीजान बदतमीज और ड्रग्स तक लेता है।
अलीबाबा फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपने मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने एक्ट्रेस के को एक्टर और बॉयफ्रेंड शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। शीजान 70 दिनों तक जेल में बंद थे। एक्टर को कोर्ट ने कुछ समय पहले ही जमानत दी है। शीजान के लिए खतरों के खिलाड़ी 13 एक बड़ा मौका है। शो में नायरा बनर्जी, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, अर्जित तनेजा , रुही चतुर्वेदी, जैसे स्टार्स का नाम सामने आया है। खतरों की खिलाड़ी की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट्स 11 मई को साउथ अफ्रीका जाएंगे।
