Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा (Tunisha Sharma) के सुसाइड केस में हर दिन नया मोड़ आता रहता है। शीजान खान (Sheezan Khan) पुलिस की हिरासत में हैं। शीजान के वकील ने कोर्ट में जमानत याचिका दी थी जो कि खारिज हो चुकी है। शीजान के वकील ने कहा कि वो जमानत के लिए हाई कोर्ट में जाएंगे। इसी के साथ तुनीशा के परिवार ने वसई विरार सीपी मधुकर पांडे से मिलकर पत्र दिया है और इस पत्र में शीजान की मां को भी आरोपी बनाने की मां की गई है। कमिश्नर ने वालीव पुलिस को शीजान की मां के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए हैं। एएनआई ने ट्वीट कर बताया कि तुनीशा शर्मा के सुसाइड केस में शीजान खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है।
tunisha sharma suicide case (credit pic: instagram)
कोर्ट ने शीजान की पुलिस कस्टडी को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने माना है कि शीजान ही वो आखिरी शख्स था जिसके साथ तुनीशा सुसाइड से पहले मिली थी। कोर्ट ने माना कि ब्रेकअप के बाद तुनीशा को पैनिक अटैक आया था और वो इस वजह से काफी परेशान थी।
कोर्ट ने बढ़ाई 14 दिन की कस्टडी
कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि शीजान को बेल देने से सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो सकती हैं। इस मामले पर शीजान के परिवार का कहना है कि वो इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में जाएंगे। पुलिस ने शीजान के केस में कहा है कि वो बिल्कुल भी कॉपरेट नहीं कर रहा है। फोन का पासवर्ड तक बताने से शीजान ने इनकार कर दिया था। वो अपनी बातों को बार-बार घुमा रहा है। शीजान सवाल के जवाब को देते समय बहुत ज्यादा रोने लगता है।
दरअसल अलीबाबा दास्तान ए काबुल की एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तुनीशा को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। तुनीशा की मां वनीता ने शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने तुनीशा के को एक्टर और बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था।
