टीवी मसाला

Tumm Se Tumm Tak: 27 साल बड़े शरद केलकर संग प्यार लड़ाने पर Niharika Chouksey ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं "लोग सिर्फ प्रोमो देखकर ट्रोल..."

Niharika on Tumm Se Tumm Tak trolling: इंटरनेट पर इन दिनों जी टीवी के नए शो तुम से तुम तक (Tumm Se Tumm Tak) की बहुत चर्चा है, जिसका प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस प्रोमो में निहारिका चौकसी (Niharika Chouksey) 27 साल बड़े शरद केलकर के साथ इश्क लड़ाती दिख रही हैं, जिस कारण दोनों ट्रोल हो रहे हैं। निहारिका ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि लोग बहुत जल्दी चीजों को जज कर रहे हैं।

Image

Photo Credit: Tumm Se Tumm Tak show/Social Media

Niharika on Tumm Se Tumm Tak trolling: निहारिका चौकसी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में खुद का नाम बनाया है। इन दिनों निहारिका चौकसी अपने नए शो तुम से तुम तक को लेकर चर्चा में हैं, जिसका प्रोमो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस शो में निहारिका चौकसी मशहूर एक्टर शरद केलकर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। खबरों की मानें तो शो तुम से तुम तक मैच्योर लव स्टोरी दर्शकों के सामने पेश करेगा, जो इस वक्त टीवी के पर्दे से गायब है। तुम से तुम तक में शरद केलकर 46 साल के बिजनेसमैन आर्या के रूप में दिखाई देंगे, वहीं निहारिका 19 साल की लड़की अनु के रूप में नजर आएंगी।

शो तुम से तुम तक का प्रोमो कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है और इसमें निहारिका खुद से 27 साल बड़े शरद केलकर के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं। कई लोगों को इस बात से परेशानी है कि शरद और निहारिका के बीच 27 साल का ऐजगैप है। ये लोग लगातार तुम से तुम तक को ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि इस तरह का रोमांस टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखाना चाहिए। एक्ट्रेस निहारिका ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए बताया, "जिनको शो का प्रोमो पसंद नहीं आया है, वो लोग सिर्फ ट्रेलर से जज कर रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि जब वो शो का पहला एपिसोड देखेंगे तो उनको अनु और आर्या से प्यार हो जाएगा।"

जब निहारिका से पूछा गया कि शो को लेकर इंटरनेट पर हो रही ट्रोलिंग से क्या वो प्रभावित हो रही हैं तो उन्होंने बताया "नहीं बिल्कुल नहीं। मैं बस अभी इस बात से खुश हूं कि शो को लेकर बातें हो रही हैं।"

शो को लेकर मचे बवाल पर शरद केलकर का क्या रिएक्शन है, इस बारे में बात करते हुए निहारिका ने कहा "शरद सर काफी प्रैक्टिकल इंसान हैं। वो इतने सालों से काम कर रहे हैं, उन्हें पता है कि इस तरह की चीजों को कैसे हैंडिल करना है। शरद सर ऐसी चीजों को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं। उन्हें भरोसा है कि जब शो रिलीज होगा तब जो लोग ट्रोल कर रहे हैं, वो भी हमें प्यार देने लगेंगे।"

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article